Sports
Advertisements

Bhubaneshwar 12 January : 11 जनवरी बुधवार को हॉकी विश्व कप का रंगारंग उद्घाटन उड़ीसा के कटक शहर में हुआ. 13 से 29 जनवरी तक वर्ल्ड कप हॉकी 2023 खेली जाएगी. पहला मैच अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच भुबनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जायगा. उड़ीसा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज किया. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी कटक के बारामती स्टेडियम में मौजूद थे. 13 जनवरी से हॉकी वर्ल्ड कप की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी.

भारत ने केवल एक बार 1975 में कुआलालंपुर में खिताब जीता With Ex. PM Indira Gandhi

अब तक हुए 14 संस्करणों में भारत केवल 1975 में हॉकी वर्ल्ड कप जीता है.1982 के बाद पहली बार भारतीय टीम ओलंपिक पदक विजेता के रूप में विश्वकप में खेलेगी. 1982 ओलंपिक का स्वर्ण पदक भारत ने जीता था. उसके बाद ओलंपिक टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कांस्य पदक जीतने के बाद क्वालीफाई कर गया था वर्ल्ड कप के लिए. एक और रोचक बात भारत एकमात्र हॉकी विश्व कप विजेता है वह भी 1975 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया था.


विश्वकप की 10 रोचक बातें 10 Interesting Fact Hockey World Cup 2023

Advertisements


1. 1971 के बाद से हॉकी विश्व कप की शुरुआत के 14 सीजन में 605 मैच खेले गए हैं जिनमें 2433 गोल किए गए हैं.
2. हॉकी विश्वकप में 26 देश भाग ले चुके हैं इस वर्ष चिल्ली और वेल्स के आने से संख्या 28 हो जाएगी
3. 2023 वर्ल्ड कप खास है कि 4 बार की चैंपियन पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर पाई.
4. भारत लगातार दूसरी बार मेजबानी कर रहा है विश्वकप का पिछला विश्व कप 2018 में भुवनेश्वर में ही खेला गया था. इस बार 2 शहरों को मिलाकर खेला जा रहा है. इस बार भुवनेश्वर और राउरकेला में विश्वकप का मैच खेले जा रहे है.
5. एक रोचक बात राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी मैदान है, 21000 की क्षमता के साथ.
6. इस विश्व कप में 44 मैच खेले जाएंगे जिसमें 24 भुवनेश्वर में और 20 राउरकेला में खेले जाएगा.
7. पिछला विश्वकप बेल्जियम ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूट में हराकर जीता था.
8. पाकिस्तान चार बार चैंपियन हो चुकी है, ऑस्ट्रेलिया तीन बार, भारत ने केवल एक बार 1975 में कुआलालंपुर में खिताब जीता था.
9. ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है, 92 मैच में 69 मैच जीते .75% मैच जीते हैं और उन्होंने सबसे ज्यादा गोल 305 भी की है.
10. इस विश्वकप की एक और रोचक बात दो खिलाड़ी इस विश्वकप में दूसरे देशों के लिए खेलेंगे अर्जेंटीना के दो खिलाड़ी जो 2014 और 2018 में अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके हैं इस विश्वकप में दूसरे देशों के लिए खेलते नजर आएंगे. अर्जेंटीना के गोंजालो पायलट और मेनिनी दूसरे देश के लिए खेलेंगे. गोंजालो जर्मनी के लिए और मेनिनी स्पेन के लिए खेल रहे हैं.


विश्व कप में भारतीय टीम

पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) , वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीव, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, अनिल कांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुरजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.

भारत ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की है. भारत विश्व कप 2010, 2018 और 2023 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की है. इस वर्ष की सबसे बड़ी रोचक बात यह है कि चार बार की चैंपियन पाकिस्तान 2014 के बाद से वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पा रही है. बेल्जियम 2018 विश्वकप विजेता है. आस्ट्रेलिया भी चुनौती देने उतरेगा और जर्मनी का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में अच्छा रहा है. बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और कोरिया पर सबकी नजर रहेगी इस विश्वकप में.

#hockeyworldcup #bhubaneshwar #odisha #hockey

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.