www.goltoo.in

Football League Muzaffarpur बाबु टाइगर एवं बाबु जगुआर ने फुटबॉल लीग में की जीत से शुरुआत

November 15, 2022 | by Goltoo

6845b1f7-a9d5-4e6e-99c1-f78b022de31e

Muzaffarpur 15 November: पेफी बिहार एवं बाबु एफसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 15 नवंबर को सकरा प्रखंड के केशोपुर के गांधी मैदान में इंट्रा बाबू एफसी फाइव ए-साइड फुटबॉल लीग का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इस लीग में बाबू फुटबॉल क्लब के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

वहीं मुजफ्फरपुर की पावन धरा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 नवंबर को स्वर्गिया तारा देवी स्मृति एकदिवसीय फुटबॉल मैच का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

यह मैच 17 नवंबर को दिन के तीन बजे से केशोपुर के गांधी मैदान में अखंड ज्योति आरुष फुटबॉल अकादमी सारण एवं रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स अकादमी सिवान के बीच खेला जाएगा। फाइव ए साइड फुटबॉल लीग और स्वर्गीय तारा देवी स्मृति एकदिवसीय फुटबाल मैच यह दोनो प्रतियोगिता बिहार फुटबॉल एसोसिएशन एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के सहयोग से बाबू एफसी फाउंडेशन एवं पेफी बिहार के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।

इस समस्त खेल का आयोजन स्वर्गीय तारा देवी के परिवार के सदस्यों के देखरेख में किया जाता है I आज के समस्त मैच आयोजन सचिव सोनू बाबु के मार्गदर्शन में खेले गए I मैच का परिणाम कुल 4 मैच खेले गए जिसमे बाबू टाइगर,बाबू जगुआर, अपने एक एक मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में क्रमश एक और दो पे बना हुआ है। वहीं बाबू फाल्कन एवम बाबू लायंस ड्रॉ खेल के तीसरे एवम चौथे पे है।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि- केशोपुर मिडिल स्कूल के सभी शिक्षक ललिता कुमारी, अंजु कुमारी,देवेंद्र पंडित,पुनीता देवी,एवम रंजीत कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फुटबॉल लीग का उद्घाटन किया I मौके पर सभी टीम के मालिक राजा बाबू,हर्ष कौशिक,मनीष कुमार एवम पूर्णेंदु प्रियदर्शी,तरुण प्रकाश,महेश राय, अशोक राय,कृष्ण पासवान,विकास कुमार,बिरजू कुमार,शिवम कुमार,उदय प्रसाद राय मौजूद रहे I समस्त जानकारी पेफी बिहार के सचिव कुमार आदित्य ने दी।

#football #muzaffarpur #footballleague #babufcfootball #footballworldcup

RELATED POSTS

View all

view all