विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर समीर कुमार, राजभाषा प्रेरक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आदर्श हिंदी शाखा, अखाड़ाघाट मुजफ्फरपुर द्वारा हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
January 12, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 12 January :
विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर समीर कुमार, राजभाषा प्रेरक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आदर्श हिंदी शाखा, अखाड़ाघाट शाखा मुजफ्फरपुर द्वारा हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दी हिन्दुस्तान है हम भारतीयों की पहचान है जान है शान है मान है । हिन्दी कि अधिकाधिक प्रयोग करेंगे ।



विश्व हिन्दी दिवस दिनांक 10 जनवरी 2023 के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, आदर्श हिंदी शाखा (माॅडल हिंदी शाखा) अखाड़ाघाट शाखा मुजफ्फरपुर द्वारा हार्वेस्ट मून सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिकन्दर, मुजफ्फरपुर में स्कूल के बच्चों के बीच हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अखाड़ाघाट शाखा के राजभाषा प्रेरक समीर कुमार एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने विधालय के निदेशक श्री अवनिंद्र कुमार सिंह एवं प्राचार्य श्रीमती पुनिता सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित एवं स्वागत किया । हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आठवीं की छात्रा मुस्कान को, द्वीतिय पुरस्कार नौवीं की अनुष्का को, तॄतीय पुरस्कार नौवीं की भव्या को, चतुर्थ पुरस्कार नौवीं की पल्लवी को मेरिट के आधार पर दिया गया। इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार नंदनी, श्रेया, अनुराधा, श्वेता, उज्जवल एवं अंजलि को दिया गया । सभी विजेताओं को समीर कुमार, अवधेश कुमार एवं निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा शील्ड/मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
FIH Hockey World Cup 2023 :10 Interesting Fact पहला मैच अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच भुबनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में – GoltooNews https://t.co/52wi75pj7J #HockeyWorldCup2023 #HockeyHaiDilMera #hockey pic.twitter.com/k6bT64zJ9p
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 12, 2023

निदेशक एवं प्राचार्य ने संयुक्त रुप से कहा कि हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये बैंक ऑफ बड़ौदा, अखाड़ा घाट शाखा के राजभाषा प्रेरक समीर कुमार का यह प्रयास सराहनीय काबिलेतारिफ है. इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के मानसिक विकास एवं ज्ञानवर्धन में कारगर साबित होता है । इस प्रतियोगिता को लेकर सभी बच्चे उत्साहित नजर आये।

इस अवसर बैंक ऑफ बड़ौदा के राजेश, अविनाश, चंदन एवं विधालय के शिक्षक रंजन कुमार, आशुतोश कुमार, अंजला सिन्हा, मनीष कुमार,रंजना झा एवं विधालय के बहुत सारे बच्चे तन्वी,सलोनी,निधि,जिनत, अंजली,भुमि,साक्षी, स्नेहा,अदिति, प्राची एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।

इस शानदार सफल हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन पर समीर कुमार ने श्री अवनिंद्र कुमार सिंह एवं श्रीमती पुनिता सिंह जी के सहयोग को विशेष आभार धन्यवाद दिया और कहा मुजफ्फरपुर क्षेत्र के राजभाषा अधिकारी श्री कमाख्या पांडे जी के सहयोग हेतु विशेष आभार धन्यवाद दिया । उन्होंने यह भी कहा की सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दी हिन्दुस्तान है हम भारतीयों की पहचान है जान है शान है मान है । हिन्दी कि अधिकाधिक प्रयोग करेंगे ।
#hindidiwas #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all