Muzaffarpur NewsBihar News
Advertisements

Chanpatia 12 September :Chanpatia के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में यूजी सत्र 2026-30 की नामांकन प्रक्रिया के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई।

राजकीय डिग्री कॉलेज,Chanpatia

नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुमारबाग-Chanpatia में यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सुमन के निर्देशानुसार शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच शैक्षणिक व्यवस्था तथा महाविद्यालय से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

नए डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को लेकर अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। खुशबू कुमारी एवं रौशनी कुमारी के अभिभावक जनक महतो ने महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका घर महाविद्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है। नजदीक में डिग्री कॉलेज खुलने से वे अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने में स्वयं को अधिक सुविधाजनक स्थिति में महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना से अभिभावकों के साथ-साथ विद्यार्थियों में भी खुशी की लहर है।

Advertisements
राजकीय डिग्री कॉलेज,Chanpatia
राजकीय डिग्री कॉलेज,Chanpatia

बैठक के दौरान अभिभावकों ने महाविद्यालय की आधारभूत संरचना एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित अपने सुझाव प्राचार्य के समक्ष रखे। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विशेष रूप से महाविद्यालय में लाइब्रेरी की सुविधा विकसित करने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि अध्ययन के लिए पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें काफी मदद मिलेगी और वे महाविद्यालय में रहकर शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

BRABU में Teej पर वैकल्पिक अवकाश
BRABU में Teej पर वैकल्पिक अवकाश
राजकीय डिग्री कॉलेज,Chanpatia
राजकीय डिग्री कॉलेज,Chanpatia

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सुमन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित रूप से महाविद्यालय आने और विद्यार्थियों को प्रतिदिन कक्षा में भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा और महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

प्राचार्य ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में अभिभावकों ने महाविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में महाविद्यालय के भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। नवस्थापित महाविद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलने से शिक्षा के प्रति नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.