www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने सुरेश अचल FC को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया

December 15, 2024 | by Goltoo

1223

Muzaffarpur 15 December : आज दिनांक 15.12.24 को स्थानीय खुदीराम फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने सुरेश अचल फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Ravi Mehta Memorial Football

रवि मेहता स्मृति सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता सत्र वर्ष 24/ 25 का पहला सेमीफाइनल मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब पर स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ श्री अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ और श्री बृजेंद्र चौधरी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ने सुनील कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह मोहम्मद सलाउद्दीन राकेश कुमार पासवान चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सुधीर कुमार सिंह राजेंद्र प्रसाद अमर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य खेल दर्शकों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

https://fb.watch/wuAaRowmJV/
Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football Semifinal match

आज के मैच में दोनों ही टीमें काफी सुंदर एवं आक्रामक खेल का परिचय दिया एवं पहले हाफ के 11 मिनट में सुरेश अचल फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 9 नीतीश कुमार के द्वारा गोल कर अपने टीम को एक शून्य से आगे कर दिया । विशाल विहार फुटबॉल टीम की ओर से गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पहले हॉफ में कोई गोल नहीं कर सके।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

मध्यांतर तक स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब एक शून्य से आगे थी ।मध्यांतर के पश्चात विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों के द्वारा अपने रणनीति में परिवर्तन किया गया और विपक्षी टीम पर लगातार हमला किया गया जिसके खेल के 40 में मिनट में जर्सी नंबर 7 अभिषेक ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया और स्कोर एक-एक से बराबरी कर कर दिया इसके तुरंत बाद जर्सी नंबर 23 शिवम राज ने खेल के 43 मिनट और जर्सी नंबर 24 ऋषभ ने खेल के 54 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया और स्कोर एक के मुकाबले तीन गोल से कर दिया स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों के द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन वह गोल करने में सफल नहीं हो सके खेल के समाप्ति पश्चात विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर लीग टूर्नामेंट सत्र वर्ष 24/25 के फाइनल में प्रवेश किया जो दिनांक 18 12 24 को खेला जाएगा।

आज के मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार और समीम उल हक उर्फ पप्पन तथा मणिराज प्रतिनियुक्ति थे।

लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कल दिनांक 16 12 24 को लीग टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच आईजी पुलिस फुटबॉल क्लब बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा इस मैच के विजेता टीम दिनांक 18 12 24 को फाइनल में विशाल बिहारी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब से खेलेगी

RELATED POSTS

View all

view all