Muzaffarpur 12 September : भारतीय वैचारिकी को प्रबुद्ध एवं सुधीजन समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रकाशित स्मारिका ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का लोकार्पण समारोह 13 सितंबर 2026, रविवार को अपराह्न 3 बजे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, Muzaffarpur के सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा।
Muzaffarpur में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ स्मारिका का लोकार्पण
उक्त जानकारी चेतना, (प्रज्ञा प्रवाह उत्तर बिहार) के प्रांत संयोजक विजय शाही ने दी। उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम का आयोजन विचार के क्षेत्र में कार्यरत संस्था चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) उत्तर-बिहार एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि ,भारतीय विचार मंच गुजरात के महामंत्री एवं प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय युवा आयाम प्रमुख, श्री ईशान जोशी होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी तथा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश चन्द्र राय करेंगे, जबकि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो.डॉ संजय श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शोध छात्र,व्याख्याता,चिंतक, लेखक,शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुख,अधिवक्ता ,चिकित्सा,उद्योग एवं वाणिज्य एवं सामान्य प्रशासन से जुड़े प्रमुख लोगों की उपस्थिति रहेगी ।
BRABU Muzaffarpur: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया महाराजा द्वार, विवेकानंद पार्क और IT सेल का उद्घाटन
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 11, 2026
सीनेट हॉल में संवाद कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर दिया जोर #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/KRMnlmHsdc
श्री शाही ने बताया कि स्मारिका के माध्यम से भारतीय ज्ञान, चिंतन, संस्कृति एवं समसामयिक विषयों से जुड़े विचारों को प्रबुद्ध समाज के मन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.