Muzaffarpur 13 Se[tember : मुजफ्फरपुर में Bharat Vikash Parishad की समूह गान व लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित हुई। संत कोलंबस सीनियर स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना।
Bharat Vikash Parishad लोकगीत प्रतियोगिता
Bharat Vikash Parishad स्वामी विवेकानंद शाखा, मुजफ्फरपुर की ओर से रविवार को भगवानपुर स्थित गोल्डन मीट होटल में समूह गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर हिंदी, संस्कृत और लोकगीतों के माध्यम से देशभक्ति एवं लोकसंस्कृति की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में संत कोलंबस विद्यालयों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और संत कोलंबस सीनियर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। लोकगीत प्रतियोगिता में छठ गीतों सहित जट-जटिन और छठी से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

Bharat Vikash Parishad स्वामी विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष डॉ. एन.के. मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। शाखा सचिव डॉ. सुमन झा ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में परिषद के सदस्यों और उपस्थित सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की सराहना की गई।
प्रतियोगिता के परिणाम
हिंदी गायन
- प्रथम: संत कोलंबस जूनियर स्कूल
- द्वितीय: अरुणोदय प्रीस्कूल
- तृतीय: संत कोलंबस सीनियर स्कूल
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित। समिति 90 दिनों में सुधार संबंधी रिपोर्ट सौंपेगी। https://t.co/G781rE1XVn #Bihar #professor @lokbhawan pic.twitter.com/4xzxSaLcH9
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 12, 2026
संस्कृत गायन
- प्रथम: संत कोलंबस सीनियर स्कूल
- द्वितीय: अरुणोदय प्रेप स्कूल
लोकगीत
- प्रथम: संत कोलंबस जूनियर स्कूल
- द्वितीय: संत कोलंबस सीनियर स्कूल
- तृतीय: अरुणोदय प्रेप स्कूल
प्रतियोगिता में संत कोलंबस सीनियर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने प्रतियोगिता और आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय भाषाओं और लोकसंस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया।


Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.