Muzaffarpur 13 September : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ की वार्षिक आमसभा में अमिताभ चंद्र जायसवाल नए अध्यक्ष चुने गए। तीन उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव का भी मनोनयन हुआ।
Muzaffarpur जिला शतरंज संघ
13 सितंबर 2026 को संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श ग्राम, बैरिया में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।
आमसभा में संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, संघ के संरक्षक अमिताभ कुमार, उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, आभास कुमार, करुणेश कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, सुमन चौधरी, राजीव चंद्र दत्ता, सुनील कुमार, उदय शंकर शर्मा एवं अभिजीत कुमार चिंटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संत जेवियर स्कूल की ओर से निदेशक अमिताभ चंद्र जायसवाल, संयुक्त निदेशक आमोद दत्ता, प्राचार्या श्रीमती अलका झा, संत जेवियर जूनियर सीनियर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल दीपक चंद्रा एवं प्रशासनिक ऑफिसर राकेश कुमार द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सचिव हिमांशु कुमार ने वार्षिक सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, विशेष रूप से राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज रेटिंग प्रतियोगिता तथा ग्रैंडमास्टर कोचिंग कैंप की जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष विनय कुमार ने आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद संत जेवियर स्कूल के निदेशक श्री अमिताभ चंद्र जायसवाल के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा गया, जिसका समर्थन उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार एवं आभास कुमार ने किया। आमसभा में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित होने के बाद अमिताभ चंद्र जायसवाल को मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही तीन उपाध्यक्ष पदों के लिए डॉ. नवीन कुमार, उदय शंकर शर्मा एवं संत जेवियर स्कूल के प्रशासनिक ऑफिसर राकेश कुमार द्विवेदी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे आमसभा ने ध्वनिमत से पारित किया।
भारत विकास परिषद मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित समूह गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता, संत कोलंबस सीनियर स्कूल बना चैंपियन https://t.co/pfp8uN4MGQ #Muzaffarpur pic.twitter.com/2zjiFbF38J
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 13, 2026
वहीं रिक्त संयुक्त सचिव पद के लिए आमसभा ने अजय कुमार को संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया।
अध्यक्ष बनने के बाद अमिताभ चंद्र जायसवाल ने कहा कि वे अपनी ओर से मुजफ्फरपुर एवं संत जेवियर स्कूल, मुजफ्फरपुर में शतरंज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.