Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 September : चेतना प्रज्ञा प्रवाह, उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर की ओर से B.R.A. Bihar University के संयुक्त तत्वाधान में सीनेट सभागार में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ स्मारिका के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय , कुलपति, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा की गई। समारोह में 200 से अधिक लोगों ने सहभागिता प्रस्तुत की।

B.R.A. Bihar University ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का भव्य लोकार्पण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ. राजभूषण चौधरी , केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं सांसद, मुजफ्फरपुर तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री ईशान जोशी , अखिल भारतीय युवा आयाम प्रमुख, प्रज्ञा प्रवाह एवं महामंत्री, भारतीय विचार मंच उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ‘प्रबुद्ध भारतम्’ स्मारिका का विधिवत लोकार्पण किया गया। साथ ही श्री सुकन पासवान प्रज्ञाचक्षु द्वारा रचित पुस्तक ‘साँसों की संगीत’ का भी लोकार्पण किया गया।

Advertisements
B.R.A. Bihar University के सीनेट सभागार में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का भव्य लोकार्पणरतम्’
B.R.A. Bihar University के सीनेट सभागार में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का भव्य लोकार्पण

समारोह में प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह , संस्थापक एवं प्रधान संपादक ‘प्रबुद्ध भारतम्’, सह व्यवस्था प्रमुख, उत्तर बिहार प्रांत, आचार्य एवं अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी; आदरणीय श्री देवव्रत प्रसाद , क्षेत्र संयोजक, उत्तर-पूर्व क्षेत्र, प्रज्ञा प्रवाह; श्री उदय शंकर सिंह जी, संरक्षक, चेतना, उत्तर बिहार प्रांत; श्री विजय शाही , प्रांत संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह, उत्तर बिहार; श्री संतोष कुमार अनल , सह संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह, उत्तर बिहार; डॉ. संदीप कुमार , सह संपादक ‘प्रबुद्ध भारतम्’ एवं शोध आयाम प्रमुख, प्रज्ञा प्रवाह, उत्तर बिहार प्रांत; श्री मनीष त्रिगुणायत , युवा आयाम सह प्रमुख, प्रज्ञा प्रवाह, उत्तर बिहार प्रांत; श्री कन्हैया सिंह , सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर, पौधा संरक्षण, बिहार सरकार; डॉ. मयंक कपिला , विधि अधिकारी, बिहार विश्वविद्यालय एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, प्रज्ञा प्रवाह; तथा अधिवक्ता आशीष सिंह, महानगर संयोजक, मुजफ्फरपुर, प्रज्ञा प्रवाह मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों एवं वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रबोध, सामाजिक समरसता, युवा शक्ति, सेवा-भाव एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

B.R.A. Bihar University के सीनेट सभागार में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का भव्य लोकार्पण
B.R.A. Bihar University के सीनेट सभागार में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का भव्य लोकार्पण

वक्ताओं ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी प्राचीन ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और समाज को जोड़ने वाली एकात्म दृष्टि में निहित है। भारतीय चिंतन व्यक्ति को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य, सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराता है। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक आत्मबोध और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत करना आज की आवश्यकता है।

प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह ने भारतीय ज्ञान-परंपरा एवं संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और ज्ञान-विरासत से जोड़ना आवश्यक है।

श्री ईशान जोशी ने युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में राष्ट्रबोध, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है।

माननीय डॉ. राजभूषण चौधरी ने राष्ट्र के समग्र विकास में जनभागीदारी और समाज की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने शिक्षा एवं विश्वविद्यालयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना के केंद्र हैं।

अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना, साहित्य, युवा शक्ति, सेवा एवं राष्ट्र के प्रति नागरिक दायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में श्री सुकन पासवान प्रज्ञाचक्षु द्वारा रचित ‘साँसों की संगीत’ पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने साहित्य को समाज की संवेदनाओं और जीवन-मूल्यों को अभिव्यक्ति देने का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना सिंह, महिला आयाम सह प्रांत संयोजक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री विजय शाही , प्रांत संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह, उत्तर बिहार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, विद्वानों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में 200 से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही और कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति के प्रति सेवा और कर्तव्य की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.