Muzaffarpur News

Technical Conference by Technical Club, L.S. College, Muzaffarpur

Advertisements

किसी देश का विकास प्रौद्योगिकी के विकास से, गहराई से जुड़ा हुआ है- प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय

Muzaffarpur 21 January : लंगट सिंह कॉलेज के इन्फोटेक क्लब द्वारा टेक्निकल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि किसी देश का विकास प्रौद्योगिकी के विकास से गहराई से जुड़ा हुआ है. आज टेक्नोलॉजी का हर किसी के जीवन में खास महत्व है क्योंकि यह न सिर्फ व्यक्ति के विकास में मदद करती है, बल्कि देश-दुनिया के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है. टेक्नोलॉजी और आर्थिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं.

आर्थिक विकास की दर को सिर्फ और सिर्फ टेक्नोलॉजी के द्धारा ही बढ़ाया जा सकता है. प्रो राय ने वीसीए के छात्रों द्वारा टेक क्लब के गठन के पहल को तारीफ करते हुए कहा की इससे छात्रों में नई तकनीकों को सीखने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा साथ ही टीम भावना का विकास होगा. छात्रों के ज्ञान को व्यापक बनाने और समाज से संबंधित वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए समाधान में कक्षा से परे सीखने की गुंजाइश होनी चाहिए और इन्फोटेक क्लब जैसे प्रयास इसमें मददगार सिद्ध होगा.

वीसीए विभाग के समन्वयक प्रो टीके डे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी प्रायोजकों का कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया. तकनीकी सत्र में डॉ राजेश्वर कुमार, ई मयंक गुप्ता, सुभाष चौधरी, गुलतेज आलम, सूर्यांश आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ ललित किशोर, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ मयंक मौसम, डॉ नीरज कुमार, सुजीत कुमार, श्रेया, शुभलक्ष्मी, गोपाल पांडे, प्रिंस कुमार, आर्यन राज, मो. रहमत, हिमांशु सिंह सहित इन्फोटेक क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे.

#Muzaffarpur #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.