Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 april : B.R. Ambedkar Bihar University बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक प्रति कुलपति की अध्यक्षता में हुईं। आवासीय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रति कुलपति डॉ रविंद्र कुमार ने कहा कि अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष आयोजन समिति अंबेडकर जयंती समारोह को धूमधाम से मनाती है। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के बाहर के अंबेडकर विचार के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कराया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।


बैठक में निर्णय लिया गया कि मई के प्रथम सप्ताह में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन भव्य तरीके से सीनेट हॉल में किया जाएगा। आयोजित होने वाले जयंती समारोह में सामाजिक चिंतक, जनप्रतिनिधि, कॉलेजों के प्राचार्य, साहित्यकार एवं वरिष्ठ लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए स्कूल के गरीब एवं पिछड़े बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अन्य कार्यक्रम की योजना पर भी विचार विमर्श किया गया।

बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक
बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक


मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों में डॉ कुसुम कुमारी, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ वीरेंद्र चौधरी, डॉ विजय कुमार, डॉ ललित किशोर, कर्मचारी संघ के सचिव श्री गौरव कुमार एवं सदस्य सचिव डॉ विनोद बैठा मौजूद थे।

Advertisements


बैठक का संचालन एवं कार्यक्रम रूपरेखा की प्रस्तुति सदस्य सचिव डॉ विनोद बैठा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बूस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने किया।

#biharuniversity #universitynews #ambedkarjayanti #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.