Headlines

‘आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक कार्य में कैरियर के अवसर’

SKJ Law College
Advertisements




Muzaffarpur 22 January : डा. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में चल रहे एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर के छ्ठे दिन प्रथम सत्र में ‘आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक कार्य में कैरियर के अवसर’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मो. साकिब खान, कंसलटेंट/ डीएम प्रोफेशनल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर ने कहा देश-दुनिया में बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, तूफान या आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए विभिन्न स्तरों पर आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) में दक्ष लोगों की जरूरत होती है, जो जोखिम के बावजूद तत्काल राहत पहुंचाकर लोगों की हिफाजत कर सकें। यह अभी उभरता हुआ फील्ड है, जहां बहुआयामी करियर की संभावनाएं हैं। आपदा प्रबंधन में दक्ष व्यक्ति मानव जीवन की रक्षा के साथ सरकार को आर्थिक क्षति से भी बचाता है। और बड़ी बात यह है कि इसमें मानवता और देशसेवा का असीम सुख भी है।

SKJ Law College

आपदा प्रबंधन का समुचित कोर्स कर चुके युवाओं के लिए सरकारी और गैर-सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में जॉब्स की बेहतर संभावनाएं हैं। खासतौर से कारपोरेट कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ऐसे प्रशिक्षित लोगों की सबसे अधिक जरूरत देखी जा रही है, जो अपनी कुशलता से जान-माल बचा सकें।

SKJ Law College


आपदा प्रबंधन कोर्स के साथ एनएसएस वालंटियर के रूप कार्य कर चुके युवाओं के लिए आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा, इस पृष्ठभूमि के लोगों की जरूरत एनजीओ में भी देखी जा रही है। यह कोर्स करने के बाद वल्र्ड बैंक, यूनाइटेड नेशंस आर्गनाइजेशन, रेडक्रॉस जैसे तमाम अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी जॉब्स के मौके होते हैं। यह कोर्स करके किसी आपदा प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षक/प्राध्यापक भी बना जा सकता है।

द्वितीय सत्र में सभी प्रतिभागियों के बीच ‘एच.आई.वी.-एड्स’ पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के रिजल्ट की घोषणा कल की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कार्य. पदा., मुकेश कुमार सरदार ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन फातिमा फरहीन ने की।


शिविर का समापन समारोह कल दिन के साढ़े ग्यारह बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. ज्ञान प्रकाश, पूर्व स्वयंसेवक मो. शाहिद सहित मोना, ईशा, प्रतीक, अतुल, अनिश, विक्रम, विवेक, मो. अबसार, जुनैद, उदय, संस्कृति, सुमन, शोभा, गुड्डी, फातिमा, राहुल, अमन, अमिषा, गरिमा, काजल, मुस्कान, बरखा, सौरभ, युवराज, राजू, आदित्य, रीतू, महाविद्यालय सभी छात्र एवं छात्राएं/स्वयंसेवक मौजूद थे।

#disastermanagement #lohiacollege #Muzaffarpur