Headlines

Muzaffarpur Sr. Cricket League :गायत्री क्रिकेट क्लब बनाम क्लासिक क्रिकेट क्लब

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 28 January : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरडीएस कॉलेज के प्रांगण में गायत्री क्रिकेट क्लब बनाम क्लासिक क्रिकेट क्लब पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए गायत्री किक्रेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में 179 का लक्ष्य रखा जिसमें मुकेश कुमार 96 रन प्रशांत कुमार 36 रन विशाल राज 26 रन एवं विक्रम ने 20 रनों का योगदान दिया.

SKJ Law College

क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुमित कुमार 5 विकेट मनीष कुमार राजा कुमार रजनीश कुमार एवं मनीष ने एक-एक विकेट प्राप्त किए क्लासिक क्रिकेट क्लब 38 रनों से यह मैच हार गई जिसमें सचिन कुमार 25 रन गौतम कुमार 22 रन पीयूष कुमार 18 रन सुमित कुमार ने 11 रन बनाकर नाबाद रहे गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल शिवम एवं रंजन ने दो दो विकेट प्राप्त किए एवं श्रीधर नवीन एवं वेद प्रकाश ने एक-एक विकेट हासिल की है.

इस मैच का मैन ऑफ द मैच मुकेश कुमार को दिया गया आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त सचिन कुमार एवं आदिल आलम थे.

#cricket #muzaffarpur