Sports
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग अंडर-19 का फाइनल लंगट सिंह कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट लीग में भारती क्रिकेट क्लब की जूनियर विंग चैंपियन बनी. 3 दिनों तक के खेले गए फाइनल मैच में क्रिकेट एकेडमी को हराकर भारतीय जूनियर अंडर-19 चैंपियन बनी. भारती जूनियर तीनों फॉर्मेट में चैंपियन बनने वाली अकेली टीम है. इस सत्र में U14, U15 और U19 की चैंपियन है भारतीय क्रिकेट क्लब.

भारती जूनियर के आदित्य कुमार को मन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया.

Winning Moment of the Final Match

कल अंतिम दिन खेले गए रोमांचक मैच में कड़ा संघर्ष देखने को मिला. भारती जूनियर ने पहली पाली में 252 बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने अपनी पहली पाली में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. दूसरी पाली में भारती जूनियर ने 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

Advertisements

क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर को 226 रनों का लक्ष्य मिला जीत के जीत के लिए पर जीत के लक्ष्य के 43 रन पहले पूरी टीम ऑल आउट हो गई. भारतीय जूनियर 43 रनों से विजयी हुई. भारती जूनियर के आदित्य कुमार को मन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया. तीन दिवसीय मैच के अंपायर रवि कुमार सिंह और सनी वर्मा थे.

#Muzaffarpur #cricket #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.