Grandmaster Pravin Thipsay का सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, प्रतिभागियों को मिले सफलता के मंत्र
July 19, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 19 July : मुजफ्फरपुर में Grandmaster Pravin Thipsay का सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न। प्रतिभागियों को ओपनिंग, मिडिल गेम, एंड गेम का प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र व मेडल वितरित।
Grandmaster Pravin Thipsay का सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त प्रयास से रामदयालु स्थित चंद्र विला में आयोजित सात दिवसीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोचिंग कैंप का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। भारत के वरिष्ठ ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को शतरंज के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए खेल में निरंतर अभ्यास और अनुशासन का महत्व बताया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने खिलाड़ियों को ओपनिंग, मिडिल गेम और एंड गेम की रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता मजबूत बुनियाद, सही रणनीति और लगातार अभ्यास पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयारी करने की भी सलाह दी।

समापन समारोह में Grandmaster Pravin Thipsay ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, धैर्य और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है।” उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करने और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. शलभ सिन्हा थे। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंध निदेशक अमिताभ चंद्रा, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव उदय शंकर शर्मा, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष आभास कुमार, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, सुनील कुमार, अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव, आलोक कुमार, राहुल कुमार, हिमांशु हर्ष, सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Grandmaster Pravin Thipsay ने खिलाड़ियों को सिखाए रूक एंडगेम के गुर, आधुनिक रणनीतियों से कराया रूबरू #Muzaffarpur #chess https://t.co/Q4YFb25vVO pic.twitter.com/3ESnmbRQgE
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 18, 2026
समारोह के दौरान Grandmaster Pravin Thipsay एवं अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण शिविर की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all