Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 26 रनों से हराया।

Winner Bihar State T20


मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 26 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 198 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें हर्षवर्धन ने 55 अमन ने 36 आर्यन ने 23 आकाश ने 17 एवं अभिराज ने नाबाद 21 रन बनाए।

Advertisements
Umpire Ravi and Akbar

गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से किशन ने एक अंकित ने एक हसनैन ने एक नीतीश ने एक विकेट प्राप्त किए।
जवाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में आदर्श ने 35, छोटू ने 19 धीरज ने 19, नीरज ने 21 ,एवं रितु ने 16 रन बनाए ।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अमन ने तीन राकेश ने तीन विभांशु ने एक आदर्श ने एक एवं आर्यन सिंह ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।



आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी के अमन कुमार को दिया गया।
अंपायर के रूप में बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर मोहम्मद अकबर ने अपनी भूमिका निभाई।


आज के Scorer मुरारी एवं आदित्य गौरव थे।
कल का मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी बनाम गायत्री यंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना है।

For highlights of the match watch Omg Bihari Youtube channel.

https://youtu.be/keRewBiio7c

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.