www.goltoo.in

IPL 2022 में मुजफ्फरपुर का नाम रौशन करने को तैयार मुजफ्फरपुर का लाल,किंग्स इलेवन से ट्रायल के लिए बुलावा

January 2, 2022 | by Goltoo

69076e1e-6497-4dc8-a57c-ed81fdadad4d

IPL 2022 में मुजफ्फरपुर का नाम रौशन करने को तैयार मुजफ्फरपुर का लाल,खिलाड़ी सरफराज अशरफ का किंग्स इलेवन से ट्रायल के लिए बुलावा

Sarfaraz Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के सरफराज अशरफ को आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्रायल के लिए आमंत्रित किया है इसकी जानकारी भारती क्लब के सचिव जयप्रकाश ने दी उन्होंने बताया कि विगत 25 और 26 दिसंबर को राजस्थान रॉयल ने भी सरफराज अशरफ को ट्रायल के लिए बुलाया था अब किंग्स इलेवन पंजाब का ट्रायल जो तीन और 4 जनवरी को होना है उसमें भी सरफराज अशरफ को ट्रायल के लिए बुलाया है सरफराज अशरफ कल ट्रायल के लिए बेंगलुरु रवाना होंगे। ज्ञात हो कि सरफराज अशरफ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिहार के तरफ से अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आईपीएल के फ्रेंचाइजी को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की है।

SarfarazAshraf Match Video : https://youtu.be/37i4y5Hm5KE


उसके इस सफलता पर पूरे मुजफ्फरपुर में खुशी की लहर है और सभी लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

#muzaffarpurnews #ipl2022 #cricketnews

RELATED POSTS

View all

view all