मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव, 280 उम्मीदवार चुनावी रणक्षेत्र में
September 25, 2022 | by Goltoo
वार्ड पार्षद उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या आधे से ज्यादा है. चुनाव के परिणाम 22 अक्टूबर को आएंगे.
Muzaffarpur 25 September : मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हुई. पहले चरण के नामांकन के बाद शनिवार को दूसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन था. मुजफ्फरपुर नगर निगम अब कुल 280 उम्मीदवार चुनावी रणक्षेत्र में रह गए हैं. नामांकन वापसी का समय अभी बाकी है पर शायद ही कोई नामांकन वापस लेता है. अंतिम दिन कुल 48 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे. अंतिम दिन मेयर पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए. अंतिम दिन डिप्टी मेयर के लिए 5 और पार्षद पद के लिए 40 नामांकन भरे गए.
काश ! मुख्यमंत्री नितीश कुमार हर दिन आते मुजफ्फरपुर को जाम से मिलती मुक्ति. – GoltooNews https://t.co/cfB4f6LsDa #NitishKumar #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 24, 2022
मुजफ्फरपुर में नगर निगम चुनावों के लिए मेयर पद के लिए अब 15 प्रत्याशी सामने आ चुके हैं नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को तीन उम्मीदवारों ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किए. इनमें प्रबल दावेदार में गिने जानेवाले नंद कुमार साह उर्फ़ नंदू बाबू , गोपाल प्रसाद और शाहनवाज इकबाल ने शनिवार को मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किए.
मेयर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम
पूर्व मेयर राकेश कुमार पिंटू, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, विशाल कुमार, नंद कुमार साहू, अली रजा अंसारी, गोपाल प्रसाद, शाहनवाज इकबाल, ओम प्रकाश गुप्ता, निर्मला देवी, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, भगवान लाल महतो, विकास कुमार, सूरज महतो और वसीम अहमद मुन्ना.

डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम
डिप्टी मेयर पद के लिए अंतिम दिन शनिवार को रजनीश कुमार मोहम्मद सगीर अहमद, आनंद कुमार महतो, राजा विनीत कुमार और ए रसूल ने नामांकन दाखिल किया डिप्टी मेयर के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं .मोनालिसा राजा विनीत कुमार, निसारुद्दीन उर्फ़ छोटे (पूर्व डिप्टी मेयर), मोहम्मद अजीमउल्लाह, कृष्णा महतो, पोषण महतो, रजनीश कुमार, मोहम्मद समीर अहमद, आनंद कुमार महतो, नीरज कुमार, रामसूरत भारती, मोहम्मद दीन अंसारी, ममता कुमारी डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी हैं.
कुछ वार्ड में सीधी टक्कर
चुनाव में प्रत्याशियों की सूची अब बन गई है. सभी वार्डों में अब कितने प्रत्याशी रह गए हैं रन क्षेत्र में चुनाव के. अब तस्वीरें सीधी टक्कर की सामने आ जाएगी. कुछ वार्ड में सीधी टक्कर है. जिसमें वार्ड 20 जो सूतापट्टी और सरैयागंज का इलाका है. निवर्तमान पार्षद संजय केजरीवाल की सीधी टक्कर महेश महतो से होगी. यह दोनों प्रत्याशी ही पिछले चुनाव में भिड़े थे. महेश महतो की पत्नी ने चुनाव लड़ा था. वार्ड 21, 29, 33 में सीधी टक्कर होने जा रही है.

Muzaffarpur Nagar Nigam Chunav नगर निगम चुनाव 49 वार्ड 212 उम्मीदवार – Chunav चुनाव https://t.co/yF6BHajCkC #nmuzaffarpurnagarnigam #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 24, 2022
कुछ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले भी / वार्ड 3 में सबसे अधिक प्रत्याशी
कुछ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले भी हैं. जिनमें वार्ड 23, 31 और 41 आता है. वार्ड नंबर 3 में सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में है. प्रत्याशियों की सबसे बड़ी संख्या 11 है, वार्ड नंबर ३ से. निवर्तमान महापौर राकेश कुमार पिंटू इसी वार्ड से आते हैं. जिन्होंने मेयर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी ठोकी है. कुछ वार्डों में दो-दो उम्मीदवार ही हैं इससे यह भी पता चलता है कि लोगों की उदासीनता कितनी है इस चुनाव में या प्रत्याशियों की कमी है.

महिलाओं का वर्चस्व रहेगा नगर निगम में
वार्ड पार्षद के लिए कुछ वार्ड महिला आरक्षित सीटें हैं जिसमें वार्ड 2,7, 8,11, 12, 13, 15, 18, 19, 24, 30, 31, 32, 33, 34, 36, 38, 40, 41, 42, 43, 43, 49 शामिल हैं. वार्ड पार्षद उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या आधे से ज्यादा है.


नगर निकाय चुनाव दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को, चुनाव के परिणाम 22 अक्टूबर को

नगर निकाय चुनाव हेतु दूसरे दौर का नामांकन शनिवार को समाप्त हो गया. नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की तिथि 25 और 26 सितंबर है. इसके बाद अभ्यर्थियों के नाम वापसी की तिथि 27 से 29 सितंबर तय की गई है. चुनाव चिन्ह के साथ अभ्यर्थियों के फाइनल सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को होगा. दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होना है. 22 अक्टूबर को द्वितीय चरण के चुनाव के परिणाम आएंगे.
#Nagarnigamchunav #Muzaffarpur #muzaffarpurnagarnigam #biharmunicipalelection #nagarpalika

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all