Sports
Advertisements

Muzaffarpur 25 September : दिनांक 25 सितंबर को लंगत सिंह महाविद्यालय में बिहार टारगेटबॉल संघ का बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार में टारगेटबॉल खेल को बढ़ावा देने हेतु अभिषेक कुमार को बिहार टारगेटबॉल संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

बिहार टारगेटबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक
Selection Trial of Bihar Targetball

टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि अभिषेक कुमार पूर्व में टारगेटबॉल खेल में बिहार राज्य डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष थे। बैठक में मिथिलेश पांडे, अवधेश झा, अमित कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, लालबाबू सिंह, नवीन कुमार, प्रवीण वर्मा, रागिनी ठाकुर, अभिषेक अभिमन्यु, अवनीश कुमार, विभात कुमार, राजीव कुमार, रण प्रताप जायसवाल, तबरेज खान, प्रभात कौशल एवम सभी जिला टारगेटबॉल संघ के सचिव उपस्थित थे। कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अभिषेक कुमार ने बताया कि उनका हर संभव प्रयास रहेगा कि टारगेटबॉल खेल पूरे बिहार में अच्छी मुकाम तक पहुंचे।

#targetball #Bihartargetball #Muzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.