www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर में चित्रांश शतरंज प्रतियोगिता

September 26, 2022 | by Goltoo

chess3

चैलेंजर्स ग्रुप में अक्षत वर्मा 3.5 अंक लेकर प्रथम स्थान एवं अक्षित वर्मा ने 3 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही अलीशा वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया

Muzaffarpur 26 September : चित्रगुप्त एसोसिएशन के प्रांगण में चित्रांश खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अपने ग्रुप में सर्वाधिक 3 अंक प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। चैलेंजर्स ग्रुप में अक्षत वर्मा 3.5 अंक लेकर प्रथम स्थान एवं अक्षित वर्मा ने 3 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही अलीशा वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया इन अंक प्राप्त कर श्रेयस ने भी 3 अंक प्राप्त कर तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया.

आज के महत्वपूर्ण परिणाम अक्षत एवं अक्षुत के बीच प्रथम विषाद पर बनी ड्रा के रूप में हुआ,अनुषा वर्मा ने अंश को, श्रेयांश ने अनिकेत को एवं अलीशा ने अक्षय को एवं अर्णव ने सोनारिका को पराजित किया. प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण चित्रांश खेल के प्रकोष्ठ के संरक्षक डॉ राजीव कुमार एवं खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चित्रगुप्त एसोसिएशन के महामंत्री अजय नारायण सचिव उत्पल रंजन ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में मनोज दास , राकेश कुमार, अलका वर्मा, अलका सिन्हा, मुकुंद श्रीवास्तव, अखिलेश मणि, चंद शेखर कुमार, अकाश वर्मा, समीर सम्राट, राकेश सम्राट, सत्येंद्र कुमार, पिंकू एंड सिन्हा कुमुद श्रीवास्तव, सतीश गण उपस्थित रहे अजय कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया वहीं चित्रांश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

#Muzaffarpurchess #Muzaffarpursports #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all