Sports
Advertisements

Bhubaneshwar 13 December : हॉकी विश्व कप भारत में राउरकेला और भुवनेश्वर में 13 से 29 जनवरी तक खेला जायगा. आज हॉकी इंडिया ने मैच देखने के लिए स्टैंड के कीमतों की घोषणा की. 100 रूपये से लेकर 500 सौ रूपये तक रखे गए हैं दर्शक दीर्घा की कीमत. सौ रूपये में आप दिन भर के मैच देख सकते हैं.

Image Hockey Wikipedia

वर्ल्ड कप 2023 और पूल A का पहला मैच 13 जनवरी को अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिन के एक बजे कलिंगा स्टेडियम में खेला जायगा. इसी दिन वर्ल्ड कप का दूसरा मैच ३ बजे फ़्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसी स्टेडियम में खेला जायगा. पुरुषों के FIH हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण होगा, जो पुरुषों की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित चतुष्कोणीय विश्व चैंपियनशिप है। यह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम (Capacity 16,000 सीट) में 13 से 29 जनवरी 2023 तक. भारत के राउरकेला में निर्माणाधीन 20,000 सीट बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.


भारत, स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, अर्जेन्टीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, कोरिया, फ्रांस, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान और चिली 16 टीम हैं जो विश्व कप हॉकी में भाग ले रही हैं .

Advertisements

फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल हॉकी ने 18 Umpires के नाम जारी किया है जो वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे.

Rawi Anbananthan (MAS)
Dan Barstow (ENG)
Christian Blasch (GER)
Federico García (URU)
Gareth Greenfield (NZL)
Marcin Grochal (POL)
Ben Göntgen (GER)
Eric Koh (MAS)
Lim Hong Zhen (SGP)
Martin Madden (SCO)
Jakub Mejzlík (CZE)
Germán Montes de Oca (ARG)
Raghu Prasad (IND)
Sean Rapaport (RSA)
Steve Rodgers (AUS)
Javed Shaikh (IND)
David Tomlinson (NZL)
Coen van Bunge (NED)


विश्व कप के लिए संभावित भारतीय खिलाडी इसी सूची से लिए जायेंगे.
कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, जुगराज सिंह, मनदीप मोर, नीलम संजीप जेस, संजय, यशदीप सिवाच, दिप्सन तिर्की, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल, सुमित, आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील, मनिंदर सिंह, एस कार्थी, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह

#Hockey #Hockeyworldcup #HockeyIndia

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.