Bihar News
Advertisements

Patna 14 December : ये कैसी शराबबंदी बिहार में ? बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. मुड़वारा इसुआपुर छपरा के रहने वाले बताए गए हैं सभी लोग कई लोग गंभीर रूप से बीमार भी हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. छपरा में हुए शराब कांड पर विधान सभा में भी जमकर हंगामा हुआ और सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे.

बीजेपी ने इन सभी मौतों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए. सदन में बीजेपी के नेताओं द्वारा नारेबाजी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया और कहा- क्या हो गया , चुप हो जाओ. मुख्यमंत्री के इस तरह से पेश आने पर वे सभी बीजेपी विधायक नाराज हो गए और माफी मांगने पर आमादा हो गए.


स्थानीय लोगों ने बताया की जहरीली शराब पीने से इतने लोगों को मृत्यु हुई है. पुलिस ने बयान जारी कर कहा पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.प्रसाशन ने भी पुस्टि नहीं की है. कुछ देर पहले भी छपरा सदर अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई है.

Advertisements

एक बड़ा सवाल पूर्ण शराबबंदी के बाद इतने लोग असली या नकली शराब पिने से मारे जा रहे हैं इसका कसूरवार कौन होगा ?

एक बड़ा सवाल पूर्ण शराबबंदी के बाद इतने लोग असली या नकली शराब पिने से मारे जा रहे हैं इसका कसूरवार कौन होगा ?
कुछ देर पहले सीएम नितीश कुमार ने बयान दिया एक सर्वे करने का जिक्र करते हुए बताया की कितने लाख लोगों ने शराब छोड़ी. उन्होंने यह भी कहा की शराबबंदी कानून को और कड़े करने के निर्देश दिए हैं. पर इन बातों से जिंदगियां लौट तो सकती नहीं.

#Nitishkumar #Bihar #Chhapra

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.