Sports
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बिहार राज्य विद्यालय एथलेटिक्स अंडर 14,17,19 (बालक) प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन स्थानीय लंगत सिंह महाविद्यालय में किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री राजेश कुमार एवं एलएस कॉलेज प्राचार्य डॉ ओपी राय के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय उप समाहर्ता शारंग पानी पांडे, एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी विवेक कुमार उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में कुल 37 जिलों की टीमो ने भाग लिया है ,जिसमें कुल 1052 खिलाड़ियों में पंजीयन करवाया है।
आज कुल 3 इवेंट कराए गए 1500 मीटर ,100 मीटर और 600 मीटर।.

सर्वप्रथम अंडर-17 आयु वर्ग में 1500 मीटर रेस की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर दीपक कुमार (कैमूर ) दूसरे स्थान पर सुनील कुशवाहा (पूर्वी चंपारण ) तीसरे स्थान पर रमन राज (भागलपुर)

Advertisements

1500 मीटर अंडर-19
प्रथम -रिंकू कुमार आर्यन(जमुई )
दुतीय -विक्की राजा (लखीसराय)
तृतीय -राजन मेहता(सिवान)

100 मीटर की दौड़ अंडर 14,17,19 आयु वर्ग मे हिट कराया गया। जिसमें फाइनल के लिए आठ आठ खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है।
100 मीटर में अंडर (14 बालक) वर्ग में दिव्यांशु कुमार राज (भागलपुर) मेहराम ( रोहतास) शुभम सुमन (सीतामढ़ी) आशुतोष कुमार (भोजपुर) गुलशन( पटना) उत्कर्ष कुमार (मुजफ्फरपुर) हिमांशु कुमार सिंह( कैमूर) पीयूष केसरी (जमुई) ने क्वालीफाई किया है।

100 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में करण कुमार (बांका )अवधेश कुमार (नवादा) उज्जवल राज (पटना)मोहम्मद गुलरेज (भागलपुर) रोशन पटेल( कैमूर) कुमार विक्रम सिंह( गया) पीयूष राज (रोहतास) शैलेश कुमार (रोहतास) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

100 मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में मोहम्मद सद्दाब अनवर (भागलपुर) जितेंद्र कुमार गुप्ता (कैमूर)विशु कुमार( गोपालगंज) शशि शेखर (शिवहर) पंकज कुमार (रोहतास) दिलखुश यादव (भागलपुर) चेतन आनंद (भागलपुर) प्रियांशु रंजन (नवादा) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है

#athletics #biharnews #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.