www.goltoo.in

Bihar Inter School U14 Football Tournament रोहतास,एकलव्य बिहार ,बक्सर,मधुबनी ,मुजफ्फरपुर प्री क्वार्टर फाइनल में

March 6, 2022 | by Goltoo

DSCN0702

Muzaffarpur 6 March : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला विद्यालय फुटबॉल अंडर 14 बालक प्रतियोगिता का आज तीसरे दिन कुल 11 मैच खेले गए। जिसके परिणाम इस प्रकार है।

आज का पहला मैच कटिहार और पूर्णिया के बीच खेला गया जिसमें कटिहार ने पूर्णिया को 2-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कटिहार की ओर से महेंद्र सोरेन ने 10 वें, और 35वें मिनट पर अपनी टीम के लिए दो गोल किए।

आज का दूसरा मैच लखीसराय और सुपौल के बीच खेला गया जिसमें लखीसराय ने सुपौल को 1-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लखीसराय के तरफ से एकमात्र गोल गौरव कुमार ने 40 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए किया।

आज का तीसरा मैच नवादा और समस्तीपुर के बीच खेला गया जिसमें समस्तीपुर ने नवादा को 2-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया समस्तीपुर की ओर से रोहित कुमार नें 8वें मिनट पर और विकास कुमार ने 28 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए गोल किए।

आज का चौथा मैच मुंगेर और पश्चिम चंपारण के बीच खेला गया जिसमें मुंगेर ने पश्चिम चंपारण को 6-0 के भारी अंतर से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया , मुंगेर की ओर से अरबाज आलम ने 10 वें और 32 वें मिनट पर ,मोहम्मद अरबाज ने 13वें और 34 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए दो-दो गोल किए वही सुजल कुमार ने 16 वें और मोहम्मद एजाज ने 38 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए गोल किए।

आज का पांचवा मैच बांका और सहरसा के बीच खेला गया। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित समय पर दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं कर पाई जिसके कारण इसका फैसला ट्राई ब्रेकर से किया गया । ट्राई ब्रेकर में सहरसा ने बांका को 3-1 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सहरसा की ओर से करण आर्यन, निखिल कुमार और राणा कुमार पासवान ने अपनी टीम के लिए गोल किया वही बांका की ओर से एकमात्र गोल राम सोरेन ने किया।

आज का छठवां मैच भोजपुर और वैशाली के बीच होना था लेकिन वैशाली के टीम नहीं आने के कारण भोजपुर को वाक ओवर दिया गया जिससे भोजपुर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की किया।

आज का पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच रोहतास और सारण के बीच खेला गया बहुत ही रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में रोहतास ने सारण को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। रोहतास की ओर से एकमात्र गोल हरिओम ने 12वें मिनट में अपने टीम के लिए किया।

दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच एकलव्य बिहार और जहानाबाद के बीच खेला गया जिसमें एकलव्य बिहार बिहार ने जहानाबाद को 3-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया एकलव्य बिहार की ओर से चुन्नू कुमार ने 16 वें, सरफराज अली ने 23 वें, निशांत राज ने 56 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए गोल किए।

तीसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच बक्सर और पूर्वी चंपारण के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने के कारण ट्राई ब्रेकर में बक्सर ने पूर्वी चंपारण को 4-2 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बक्सर की ओर से मकसद अंसारी, इरफान खान, अब्दुल कादिर, अमन खान ने अपने टीम के लिए एक-एक गोल किए वही पूर्वी चंपारण की ओर से सत्यम कुमार और बाबू साहब ने अपनी टीम के लिए गोल किए।

चौथा प्री क्वार्टर फाइनल मैच गया और मधुबनी के बीच खेला गया बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित समय पर कोई गोल नहीं होने के कारण ट्राई ब्रेकर में मधुबनी ने गया को 3-2 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया मधुबनी की ओर से रोहन कुमार, गौरव कुमार और आलोक कुमार ने एक-एक गोल किए वही गया की ओर से अमिकेत और बादल ने गोल कीये

पांचवा प्री क्वार्टर मैच मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के बीच खेला गया बहुत ही रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी को 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुजफ्फरपुर की ओर से सक्षम कुमार ने दो गोल तीसरे एवं सातवें मिनट पर किया। वही नितिन कुमार दूसरे मिनट पर रिशु राज 20 वें मिनट पर एवं कुणाल कुमार 38 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए गोल किए।

#Football #Biharfootball #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all