Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 8 March : मुजफ्फरपुर के RDS College में 9 से 13 मार्च तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 9 मार्च को सुबह 10:30 बजे बैडमिंटन हॉल में प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जबकि 13 मार्च को फाइनल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

RDS College में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

RDS College में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 मार्च के बीच किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 मार्च को सुबह 10:30 बजे महाविद्यालय के बैडमिंटन हॉल में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के बाद सुबह 11 बजे से बैडमिंटन खिलाड़ियों के मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

RDS College में 9 से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार करेंगे उद्घाटन
RDS College में 9 से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम के अनुसार 9 और 10 मार्च को बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 10 और 11 मार्च को शतरंज के मुकाबले होंगे, जबकि 11 मार्च को टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Advertisements

प्रतियोगिता का अंतिम चरण एथलेटिक्स स्पर्धाओं का होगा, जो 12 और 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे से शुरू होंगी। 13 मार्च को एथलेटिक्स के फाइनल मुकाबलों के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

RDS College के प्राचार्य ने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि अंतिम दिन भी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस संबंध में सभी जानकारी महाविद्यालय के खेल निदेशक एवं आयोजन सचिव D.P.E. रविशंकर द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र उनसे संपर्क भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 250 छात्रों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा लिया है।

RDS College वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार मिश्र ने प्रतिभागी छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना होगा—

  • सभी खेलों के लिए ड्रेस कोड: गेम्स और एथलेटिक्स की सभी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों के लिए सफेद टी-शर्ट पहनना अनिवार्य होगा।
  • रैकेट लाना जरूरी: बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना रैकेट स्वयं लाना होगा..
  • निर्धारित समय पर उपस्थिति: जिन स्पर्धाओं में छात्र भाग ले रहे हैं, उन्हें निर्धारित समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। साथ ही 9 से 13 मार्च तक चलने वाले आयोजन में छात्र वालंटियर के रूप में भी सहयोग करेंगे और अपने साथियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
  • ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा: जो छात्र किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 9 मार्च को ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

  • एथलेटिक्स प्रतिभागियों के लिए BIB नंबर: एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को BIB नंबर दिया जाएगा, जिसकी जानकारी 9 मार्च को दी जाएगी।
  • उपस्थिति अनिवार्य: जिन स्पर्धाओं के लिए छात्रों ने आवेदन किया है, उनमें उनकी उपस्थिति आवश्यक होगी। खेलों में प्राप्त पदक और प्रमाणपत्र अकादमिक और करियर निर्माण में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता के दौरान अनुपस्थिति को नकारात्मक रूप में देखा जाएगा।
  • अनुशासन का विशेष ध्यान: प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों को अनुशासन बनाए रखना होगा। किसी भी स्थिति में आवेश या गुस्से का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को अपराध की श्रेणी में माना जाएगा।

डॉ. मिश्र ने कहा कि पूरे आयोजन के दौरान कॉलेज प्रशासन प्रतिभागियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा और सभी से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Video 2025 Annual Sports

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.