Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 25 February : गुरुकुल शतरंज अकादमी, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित 8th Gurukul Chess League प्रतियोगिता का उद्घाटन बैरिया स्थित आदर्श ग्राम शाखा में हुआ। पहले दिन के दो चक्रों के बाद गैम्बिट गैंबलर्स और टैक्टिकल टाइटंस 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

8th Gurukul Chess League Muzaffarpur

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा अकादमी के बैरिया स्थित आदर्श ग्राम शाखा के सभागार में आयोजित आठवीं गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ अनवर हुसैन, डॉ अनंत प्रकाश, इंजीनियर संतोष कुमार, युवा व्यवसायी अमनदीप सिंह, रुपेश कर्ण एवं मिथुन कुमार ने किया।

8th Gurukul Chess League Muzaffarpur
8th Gurukul Chess League Muzaffarpur

गुरुकुल की कोषाध्यक्ष एवं निर्णायक कुमारी प्रियंका ने बताया कि इससे पूर्व में गुरुकुल के द्वारा लीग के सात संस्करणों का सफल आयोजन हो चुका है। सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि आठवें संस्करण में सभी 5 टीमों का कप्तान बालिका खिलाड़ियों को बनाया गया है।

Advertisements

आईपीएल के तर्ज पर आयोजित होने वाले आठवीं गुरुकुल शतरंज लीग में कुल 5 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित 5 टीमें हिस्सा ले रही है। आज प्रथम दिवस पर खेले गये दो चक्रों की बाजी के उपरांत 4 – 4 अंकों के साथ गैम्बिट गैंबलर्स एवं टैक्टिकल टाइटंस शीर्ष पर रहें। दूसरे दिवस पर 26 फरवरी को लीग चरण के मैच तथा सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

8th Gurukul Chess League Muzaffarpur
8th Gurukul Chess League Muzaffarpur

लीग चरण के पहले मुकाबले में ब्रिलियंट बिशप ने रुक राइडर्स को 2-1 से एवं गैम्बिट गैंबलर्स ने चेस वॉरियर्स को 2-1 से हराया। टैक्टिकल टाइटंस को बाइ मिला। दूसरे मुकाबले में गैम्बिट गैंबलर्स ने ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से एवं टैक्टिकल टाइटंस ने रुक राइडर्स को 2-1 से हराया तथा चेस वॉरियर्स को बाइ मिला। उक्त अवसर पर अभिषेक सोनू, संतोष कुमार, बबलू कुमार, नेहा कुमारी, अविनाश मोनू सहित दर्जनों सदस्यों की उपस्थिति रही।

टीमें इस प्रकार है।

ब्रिलियंट बिशप – (कप्तान – वान्या श्रीवास्तव, आदित्य वर्धन सिंह, हर्ष रंजन)
चेस वॉरियर्स – (कप्तान – आद्या कुमारी, कार्तिक कुमार, अंश पराशर)
गैम्बिट गैंबलर्स – (कप्तान – एस समायरा, आदर्श राज, प्रणव सिंह)
रुक राइडर्स – (कप्तान – स्वाति कुमारी, रयान अनवर, प्रज्वल प्रखर)
टैक्टिकल टाइटंस – (कप्तान – श्रेया राज, त्रिशांत कुमार, प्रांजल प्रखर)

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.