www.goltoo.in

Langat Singh College में प्रो रघुवंश चौधरी के निधन पर शोकसभा

September 22, 2023 | by Goltoo

langat-singh

Muzaffarpur 22 September : Langat Singh College लंगट सिंह कॉलेज में पीजी भौतिकी विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो रघुवंश चौधरी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने प्रो चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे जुड़ी यादें साझा की.

Langat Singh College में शोकसभा

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की प्रो रघुवंश चौधरी का जीवन अध्ययन अध्यापन के लिए समर्पित रहा. अध्यापन के प्रति उनका लगाव इस कदर रहा की पूरे करियर में अध्यापन के अलावा किसी भी प्रशासनिक पद की न लालसा की न स्वीकार किया. प्रो चौधरी ने वरीयतम प्राध्यापक होने पर भी विभागाध्यक्ष का पद स्वीकार नही किया ताकि उनके अध्यापन सुचारू रूप से कर सके.

Langat Singh College में प्रो रघुवंश चौधरी के निधन पर शोकसभा
Langat Singh College में प्रो रघुवंश चौधरी के निधन पर शोकसभा

प्रो राय ने कहा की बीपीएससी द्वारा उनकी नियुक्ति सर्वप्रथम एमएस कॉलेज मोतिहारी में हुई फिर बाद में पीजी विभाग में उन्होंने अपनी सेवा दी. प्रो राय ने कहा की उनका सादगी पूर्ण व्यक्तित्व, शिक्षण के प्रति समर्पण तथा छात्रों के मदद के लिए हर समय तत्पर रहना,आज के युवा पीढ़ी के प्राध्यापको के लिए एक प्रेरणा स्रोत है.

प्रो राय ने कहा कि प्रो रघुवंश चौधरी का निधन भौतिकी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोक सभा में प्रो राजीव झा, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

#lscollege #mscollege #Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all