Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 August : Nalanda University Tour आरडीएस कॉलेज प्राचीन इतिहास विभाग के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण में नालंदा विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से हुए रूबरू। आरडीएस कॉलेज स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग, तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष स्थल पर जाकर इसके इतिहास को जाना।
इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ कहकशां ने बताया कि प्राचीन इतिहास के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास से अवगत कराया गया।

Nalanda University Tour आरडीएस कॉलेज प्राचीन इतिहास विभाग के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण में

छात्रों ने जाना कि प्राचीन काल से नालंदा विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और विख्यात केंद्र था। महायान बौद्ध धर्म के इस शिक्षा केंद्र में हीनयान बौद्ध धर्म के साथ ही अन्य धर्मों के तथा अनेक देशों के छात्र पढ़ते थे। इस महान बौद्ध विश्वविद्यालय के भग्नावशेष इसके प्राचीन वैभव का बहुत कुछ अंदाज करा देते हैं। चीनी यात्री ह्वेनसांग तथा इत्सिंग के यात्रा विवरणों से इस विश्वविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है।

Nalanda University Tour
Nalanda University Tour


*यहां 10,000 छात्रों को पढ़ाने के लिए 1000 शिक्षक थे। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने सातवीं शताब्दी में यहां जीवन का महत्वपूर्ण एक वर्ष एक विद्यार्थी और एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किया था।
*बिहार के नालंदा में स्थित इस विश्वविद्यालय में आठवीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी के बीच दुनिया के कई देशों से हजारों छात्र पढ़ने आते थे।
*यहां नौ मंजिला पुस्तकालय था। स्रोत के अनुसार यहां तीन लाख से अधिक किताबें थी। क्लासरूम और पुस्तकालय मिलाकर लगभग तीन सौ कमरे थे।
*अन्य विषयों के अलावा यहां राजनीति, शिक्षा, इतिहास एवं ज्योतिष विज्ञान की भी शिक्षा दी जाती थी।

Advertisements

Nalanda University Tour प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण रोचक तरीके से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अच्छा माध्यम है। शैक्षिक भ्रमण छात्रों का सर्वांगीण विकास करता है। उन्होंने शैक्षिक परिभ्रमण में गए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


शैक्षणिक परिभ्रमण में विभाग के डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एम एन रजवी एवं डॉ अजमत अली ने छात्र- छात्राओं को नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास से अवगत कराया।
शैक्षणिक परिभ्रमण में लख राजकुमार, मोहन कुमार, संदीप कुमार, शैलेश कुमार मिश्रा, रामू शाह, रीना राज, गुंजा, आंशिक कुमारी, तिवारी जी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

#nalandauniversity #rdscollege #ancienthistory

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.