Sports
Advertisements

कला संस्कृति और युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बिहार बालक अंडर 14 U17 और U19 11 से 14 मार्च तक एलएस कॉलेज खेल मैदान में होगा. प्रत्येक जिले से अधिकतम 32 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. गुरुवार से ही खिलाड़ियों का आना प्रारंभ हो गया था. जिन्हें एलएस कॉलेज के विभिन्न हॉस्टलों में ठहराया गया है. कल शाम तक 28 जिलों के खिलाड़ी आयोजन स्थल लंगट सिंह महाविद्यालय पहुंच चुके थे.

11 मार्च को 11:30 बजे बिहार स्कूल एक्टिक्स मीट का उद्घाटन होगा. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि 4 दिवसीय मीट के लिए लंगट सिंह महाविद्यालय में ट्रैक और मंच का निर्माण हो चुका है. बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को कॉलेज प्रांगण में ही ठहराया गया है. स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा योग संस्थान के सीनियर एथलीटों के अलावा मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारी पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं

#athletics #muzaffarpur #lscollege

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.