www.goltoo.in

Bihar Inter School U14 Football Tournament रोहतास ,गया,एकलव्य बिहार,सारण ,बक्सर और जहानाबाद विजयी

March 5, 2022 | by Goltoo

DSCN0626

Muzaffarpur 5 March : मुजफ्फरपुर में आयोजित राष्ट्रीय बिहार राज्य अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट में आज के मैच में आज का पहला मैच रोहतास और बेगूसराय के बीच खेला गया. जिसमें रोहतास ने दो गोल से बेगूसराय को हरा दिया. पांचवें मिनट में सत्यजीत चौहान ने रोहतास के लिए पहला गोल दागा .35वे मिनट में आशीष ने दूसरा गोल दागा. आज के दूसरे मैच जो गया और खगड़िया के बीच खेला गया. कल का मैच गया और किशनगंज के बीच था.

आज का दूसरा मैच गया और खगड़िया के बीच खेला गया जिसमें गया ने दो गोल से खगड़िया को पराजित कर दिया. गया की तरफ से पहले मिनट में ही अमितेश ने पहला गोल दाग दिया. दूसरा गोल 35 मिनट में बादल ने किया गया की तरफ से .इस तरह से गया ने 2 गोलों से खगड़िया को पराजित कर दिया.

आज का तीसरा मैच मधेपुरा और सारण के बीच खेला गया मधेपुरा एक गोल ही कर सके. सारण ने दो गोल कर अपनी फतेह हासिल की. मधेपुरा की तरफ से 45 मिनट में आशीष सोरेन ने गोल किया और सारण की तरफ से हैप्पी ने गोल किया और 16 मिनट में दूसरा गोल किया अमन कुमार ने.

आज का चौथा मैच सिवान और बक्सर के बीच खेला गया जिसे बक्सर ने एक गोल से जीत हासिल कर ली 40 मिनट में अमन खान ने पहला गोल दागा बक्सर के लिए.

Gaya vs Khagadiya

पांचवा मैच एकलव्य बिहार और भागलपुर के बीच में हुआ है जिसे एकलव्य बिहार ने 2 गोल से जीत लिया पहला गोल एकलव्य की तरफ से 13 मिनट में विशाल कुमार ने किया दूसरा गोल 25 मिनट में राजा कुमार ने किया. एकलव्य बिहार की अच्छी टीमों में गिनती होती है.

Eklavya Bihar vs Bhagalpur

आज का छठा मैच जहानाबाद और नालंदा के बीच में खेला गया जिसे जहानाबाद ने दो गोल से जीत हासिल कर ली 15 मिनट में पहला गोल 46 मिनट में दूसरा गोल किया गया, दूसरा गोल भी अभीराम कुमार ने किया जहानाबाद की तरफ से.

Jehanbad vs Nalanda

मैच के दौरान मुख्य अतिथि का खिलाड़ियों का परिचय कराया गया . आज के मुख्य अतिथियों में रवि शंकर कुमार डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन रामदयालु सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर के और मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी नरेंद्र शर्मा भी मौजूद थे. फुटबॉल के सीनियर तरुण तरुण कुमार का सभी खिलाड़ियों से परिचय कराया गया .

जैसा कि हम सभी जानते हैं बिहार इंटर स्कूल अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में कला संस्कृति और युवा विभाग तथा जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन कल मुख्य अतिथि सांसद अजय निषाद और मेयर राकेश कुमार पिंटू ने किया .

RELATED POSTS

View all

view all