www.goltoo.in

Muzaffarpur Boys Football League मुकाबला एक एक गोल से बराबरी पर

July 23, 2024 | by Goltoo

f

Muzaffarpur 23 July : Muzaffarpur Boys Football Leagueआज दिनांक 23 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी और जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच मुकाबला एक एक गोल से बराबरी पर रहा।

Muzaffarpur Boys Football League

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League


पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

का मैच पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी और जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री पंकज कुमार,कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू , पूर्व खिलाड़ी राम बाबू चौधरी,राजीव कुमार सिन्हा,राजेश सिंह उर्फ मुरली,अभिषेक कुमार मोहम्मद नाजिर के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।


खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों के द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया ।दोनो टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुए। मध्यांतर तक दोनो टीमें शून्य शून्य से बराबर पर रही।

मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन पुलिस बॉयज फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 4 सार्थक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 40 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। जी डी मदर टीम के द्वारा पलटवार किया गया और खेल के 50 वे मिनट में जर्सी नंबर 19 शान कादरी ने अपनी टीम के लिए शानदार मैदानी गोल कर स्कोर एक एक से बराबरी कर दिया।


खेल के अंत में जी डी मदर स्कूल फुटबॉल टीम ने और पुलिस बॉयज फुटबॉल अकादमी फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला एक एक गोल से बराबरी पर छूटा ।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा, मणिराज,दीपक कुमार ,मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 24 07 24 को माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड टीम के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all