Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 July : Muzaffarpur Cricket League मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया पूर्ण अंक हासिल किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सुपर किंग्स ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी जिसमे अविराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वहीं सचिन ने 23,शिवम ने 15,संकेत ने 13 रन बनाए।

Muzaffarpur Cricket League

आर्यन सुपर किंग्स को हरा चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी अगले चक्र में।

चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया।

Advertisements

संभव बने मैन ऑफ दी मैच।


गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से संभव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वही आकर्षण ने 3, कृष्णा ने 1 एवम आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 149 रन बना लिए।चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य कुमार ने शानदार 79 रन अपनी टीम के लिए बनाए वहीं कृष्णा ने नाबाद 29,एवम रूपेश ने 17 रन बनाए।


गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से केशव ने 3 एवम आर्यन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.