मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने जीता CISCE Reginal Chess खिताब, नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
July 18, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 18 July : मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने CISCE बिहार-झारखंड रीजनल शतरंज चैंपियनशिप 2026 (CISCE Reginal Chess)के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
CISCE Reginal Chess : मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने जीता
मुजफ्फरपुर के होनहार शतरंज खिलाड़ी प्रणीत सिन्हा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए CISCE बिहार एवं झारखंड रीजनल शतरंज चैंपियनशिप-2026 में अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। 17 और 18 जुलाई को पटना स्थित इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही प्रणीत का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता (नेशनल चैंपियनशिप) के लिए भी हो गया है। उनकी इस उपलब्धि से मुजफ्फरपुर और नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रन्स स्कूल में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच प्रणीत सिन्हा ने पूरे टूर्नामेंट में संयम, रणनीति और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।
नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रन्स स्कूल की प्राचार्या मोनिदीपा मित्रा ने प्रणीत को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रणीत की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख देगी।
Grandmaster Pravin Thipsay ने खिलाड़ियों को सिखाए रूक एंडगेम के गुर, आधुनिक रणनीतियों से कराया रूबरू #Muzaffarpur #chess https://t.co/Q4YFb25vVO pic.twitter.com/3ESnmbRQgE
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 18, 2026
विद्यालय के पीटी शिक्षक कुणाल गौतम ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अंडर-17 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रणीत का चयन मुजफ्फरपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रणीत आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और बिहार के साथ-साथ मुजफ्फरपुर का नाम देशभर में रोशन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने प्रणीत सिन्हा को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि उन्हें इसी तरह मार्गदर्शन और अवसर मिलता रहा तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all