Sports
Advertisements

Patna 15 August : 14 अगस्त रविवार को पटना में सम्पन्न हुई 44 वीं राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता मे जिले के सीनियर तैराको ने अच्छा प्रदर्शन किया । पायल पण्डित ने 100 मी बैक स्ट्रोक मे कांस्य पदक जीता, बिष्णु सरदार ने 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक मे कांस्य पदक जीता। टीम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज, मैनेजर प्रियांशु कोच आयुष कुमार ने किया। इस उपलबधी पर तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, सहयोगी अभाष कुमार, संजय कुमार, कुमार आदित्य, पूजा, गणेश आदि ने बधाई वयक्त की।अपरिहार्य कारण से प्रतियोगिता पटना के बांकीपुर स्वीमिंग क्लब मे किया गया।

#swimming #muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.