www.goltoo.in

Muzaffarpur Amateur Chess Championship : विभिन्न वर्गों में सुभाष चंद्र सिन्हा, वान्या श्रीवास्तव, सौरव आनंद सहित बने विजेता

January 10, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-10T191024.0841

Muzaffarpur 10 January : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित Muzaffarpur Amateur Chess Championship में बिलों 2300, 2000 और 1700 वर्गों में बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

Muzaffarpur Amateur Chess Championship

बिलों 2300 बालक में सुभाष चंद्र सिन्हा, बालिका में वान्या श्रीवास्तव, बिलों 2000 बालक में सौरव आनंद, बालिका में मिधत रहमान एवं 1700 बालक में उत्तम कुमार, बालिका में आरोम्य रंजन बने विजेता

Muzaffarpur Amateur Chess Championship
Muzaffarpur Amateur Chess Championship

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सिकंदरपुर स्टेडियम स्थित खेल भवन के इंडोर हॉल में आयोजित जिला एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता के बिलों 2300 बालक में सुभाष चंद्र सिन्हा, बालिका में वान्या श्रीवास्तव, बिलों 2000 बालक में सौरव आनंद, बालिका में मिधत रहमान एवं 1700 बालक में उत्तम कुमार, बालिका में आरोम्य रंजन ने विजेता का खिताब हासिल किया।

उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, संघ के सचिव अभिषेक सोनू एवं कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। जिला खेल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 10 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता कुल पांच चक्रों में आयोजित हुई।

Muzaffarpur Amateur Chess Championship

ज्ञातव्य हो कि मुजफ्फरपुर जिला एमेच्योर शतरंज के इतिहास में पहली बार मुजफ्फरपुर में आयोजित हुई है। इससे पूर्व बिहार राज्य के शतरंज इतिहास में भी पहली बार बिहार राज्य एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर में ही अभिषेक सोनू के नेतृत्व में हासिल किया गया।अंतिम चक्र की बाजी में निर्णायक मुकाबला शीर्ष दस बोर्ड पर देखने को मिला।

जिसमें प्रथम बोर्ड पर सुभाष चंद्र सिन्हा एवं सौरव आनंद के बीच बाजी ड्रॉ रही। दूसरे बोर्ड पर भी उत्तम कुमार एवं शीलभद्र लाभ के बीच बाजी ड्रॉ रही। तीसरे बोर्ड पर आदर्श राज ने रोहन कुमार को, चौथे बोर्ड पर विजेंद्र कुमार ने त्रिशांत कुमार को, पांचवें बोर्ड पर राजीव रंजन ने संजीव कुमार को, छठे बोर्ड पर अंकित कुमार ने अर्णव राज को, सातवें बोर्ड पर नैतिक मिश्रा ने हर्ष रंजन को, आठवें बोर्ड पर रयान अनवर ने लक्ष्य रंजन को, नौवें बोर्ड पर मुकुल शरण ने आदित्य वर्धन सिंह को, दसवें बोर्ड पर वान्या श्रीवास्तव ने आरोम्य रंजन को हराया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ गौरव वर्मा, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, संयुक्त सचिव अजय कुमार, डॉ अनंत प्रकाश एवं डॉ प्रभाष चंद्र झा ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया।

सभी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार के तौर पर मेडल प्रदान किया गया। मंच संचालन अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार रंजन ने किया।

RELATED POSTS

View all

view all