Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 January : LS College Muzaffarpur में कड़ाके की ठंड के बीच प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए संवेदनशील पहल की।

LS College Muzaffarpur

उन्होंने परिसर में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में चपरासी तथा अन्य सहायक कर्मचारियों को गर्म कम्बल वितरित किए। प्राचार्या ने इस अवसर पर कहा कि कॉलेज की सुचारू व्यवस्था के पीछे इन कर्मचारियों का अथक परिश्रम है। इस भीषण ठंड के मौसम में उन्हें थोड़ी राहत पहुंचाना कॉलेज का दायित्व है।

LS College Muzaffarpur में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बीच बांटे कम्बल
LS College Muzaffarpur में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बीच बांटे कम्बल

कम्बल वितरण के पहले प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2026 कॉलेज के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता का वर्ष होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप शिक्षकों से अपील की कि प्रत्येक दिन की कक्षाओं का टॉपिक सहित विस्तृत विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। विभागीय स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसमें इनवाइटेड टॉक, सेमिनार, वर्कशॉप तथा कॉन्फ्रेंस का नियमित आयोजन शामिल है।

Advertisements

बैठक में प्रो कनुप्रिया ने जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश दुबे को आईक्यूएसी का नया समन्वयक नियुक्त करने की घोषणा भी की।

मौके पर प्रो. टीके डे, प्रो. जयकांत सिंह, प्रो. राजीव झा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ शशिकांत पांडेय, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.