Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 January: Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyal में नांदी फाउंडेशन व महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न:

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyal

नांदी फाउंडेशन और महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक सप्ताह का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyal
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyal

विशेषज्ञ पूजा चौहान के कुशल संचालन में रिज्यूम लेखन, डिजिटल विकास, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) और इंटरव्यू फेसिंग जैसे व्यावहारिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyal
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyal

सभी प्रतिभागी छात्रों को प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल तथा फैकल्टी सदस्यों—डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मिनी कुमारी, डॉ. सतीश चंद्रा, डॉ. अनामिका रानी, शैलेंद्र कुमार, हितेंद्र कुमार, सरोज कुमार, प्रबाल बेरा, मनोज कुमार और शैलेंद्र मिश्रा—ने प्रमाण-पत्र वितरित किए।

सचिव डॉ ललित किशोर ने सफलतापूर्वक व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम चलाने के लिए नंदी फाउंडेशन व महिंद्रा फाऊंडेशन के संयोजक एवं विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास के इस कार्यक्रम से महाविद्यालय के छात्रों में आत्मविश्वास, बेहतर संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता व चुनौतियों से सामना करने की विधा विकसित हुई है। यह उनके जीवन में समग्र रूप से सफल होने में मदद करेगा।

नांदी फाउंडेशन के ऐसे प्रयास युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय प्रबंधन से भविष्य में ऐसे और वर्कशॉप आयोजित करने का अनुरोध किया। मीडिया प्रमुख डॉ सौरभ

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.