Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 February : वन विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से एलएस कॉलेज स्थित गांधी पार्क को दो करोड़ एवं दिनकर पार्क को 31 लाख की राशि अनुमोदित की गई।


जिला वन पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं प्राचार्य डॉ ओपी राय ने गांधी पार्क और दिनकर पार्क का निरीक्षण किया। श्री अभिषेक कुमार ने कहा कि हरियाली और पर्यावरण की दृष्टि से एलएस कॉलेज अवस्थित गांधी पार्क और दिनकर पार्क को बेहतर करने की जरूरत है। इसके लिए 2 करोड़ 31 लाख की राशि अनुमोदित की गई है।

प्राचार्य डॉ ओपी राय ने जिला वन पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एलएस कॉलेज परिसर ग्रीन एवं क्लीन केंपस के रूप में जाना जाता है।

Advertisements

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूरे परिसर को सुंदर एवं हरियाली युक्त बनाने में गांधी पार्क और दिनकर पार्क की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे परिसर को इको फ्रेंडली बनाने के लिए औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। एलएस कॉलेज को सुंदर, हरियाली युक्त एवं बेहतर संस्थान बनाने की दृष्टि से छात्र शिक्षक एवं कर्मचारी अनवरत लगे रहते हैं।


मौके पर डॉ टी के डे, डॉ नवीन कुमार, आनंद कुमार समेत कॉलेज कर्मचारी गण उपस्थित थे।

#lscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.