Sports
Advertisements

Muzaffarpur 4 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में खेला जा रहा है ललित विजय फुटबॉल टूर्नामेंट. ललित विजय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सीतलपुर स्पोर्ट्स क्लब मुंगेर और स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ बाल्मीकि नगर के बीच मैच खेला गया. स्पोर्ट्स क्लब ने मैच जीता. पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ के 66वें मिनट में पहला गोल बाल्मीकि नगर की तरफ से जेर्सी नंबर 12 युवराज ने किया. दूसरा गोल जेर्सी नंबर 10 अजित ने 81वें मिनट में किया.


आज के प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड है बाल्मीकि नगर के युवराज को दिया गया है. और एक पुरस्कार में बेस्ट एलेवेन का सीतलपुर स्पोर्ट्स क्लब के रोहन दिया गया .मैंच शुरू होने के पहले मुख्य अतिथि डॉक्टर मोनालिसा डिप्टी मेयर, जीडी मदर स्कूल के पंकज कुमार, रामनरेश, सुषमा देवी, पंकज कुमार गुड्डू, शीतल गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, विजेंद्र चौधरी, त्रिलोकीनाथ प्रसाद का स्वागत किया गया.


कल का मैच स्पोर्ट क्लब मोतिहारी और राजगीर सब डिवीजन फुटबाल क्लब के बीच खेला जाएगा. मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में खेले जा रहे ललित विजय फुटबॉल टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग ले रही हैं. यह टीम में है राजगीर सब डिवीजन फुटबाल क्लब. स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी, मुजफ्फरपुर स्पोटिंग क्लब, सीतलपुर स्पोर्ट्स क्लब मुंगेर, स्पोर्ट्स क्लब हारनाटार बाल्मीकि नगर और यूनाइटेड क्लब सिवान.

Advertisements

#football #lalitvijaycup #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.