www.goltoo.in

Cricket News : स्वतंत्रतता दिवस के अवसर पर रकटु राणा मेमोरियल T 20 सद्भावना क्रिकेट कप का आयोजन

August 15, 2022 | by Goltoo

1f2a5358-43e6-4669-8dd2-c6b04d8fed86

सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम प्रो किंग किक्रेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. मैच में सम्राट एकादश ने प्रो किंग किक्रेट एकेडमी पर 7 विकेट से शानदार जीत दजॅ किया।

Muzaffarpur 15 August :

आज दिनांक 15:08:2022 सोमवार को आजादी का अमॄत महोत्सव और स्वतंत्रतता दिवस के अवसर पर रकटु राणा मेमोरियल T 20 सद्भावना क्रिकेट कप का आयोजन हुआ. लकङीढाही क्रिकेट ग्राउंड , बांध नीचे मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम प्रो किंग किक्रेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. मैच में सम्राट एकादश ने प्रो किंग किक्रेट एकेडमी पर 7 विकेट से शानदार जीत दजॅ किया।


सम्राट एकादश के कप्तान समीर सम्राट एवं प्रो किंग किक्रेट एकेडमी के कप्तान सिद्धार्थ राणा ने टौंस किया । प्रो किंग किक्रेट एकेडमी ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।
मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार पिंटू जी (माननीय मेयर, मुजफ्फरपुर) एवं सम्मानित अतिथि श्री विवेक कुमार जी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया.


प्रो किंग किक्रेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 19 ओवर में ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 122 रन का स्कोर खङा किया । प्रो किंग किक्रेट एकेडमी की और से आकाश ने शानदार 59 रन, राणा ने 8 रन शिव ने 7 रन, अतिश ने 6 , सुरज ने 5, अनुराग ने 4, संजन ने 4 रनों का योगदान दिया।


सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये आलोक ने 4 विकेट, विवेक ने 3 विकेट, अंकुर ने 2 विकेट , विकास ने 1 विकेट लिया । जबाब में सम्राट एकादश की टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 123 बना लिया । फलस्वरूप सम्राट एकादश ने प्रो किंग किक्रेट एकेडमी पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया । सम्राट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये अमन ने शानदार 60 रन , मुकेश ने 40 रन, साहिल ने 8 रनों का योगदान दिया । प्रो किंग किक्रेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुये राणा ने 1 विकेट, आकाश ने 1 विकेट, देवांग ने 1 विकेट लिया । सम्राट एकादश के विस्फोटक शानदार खिलाड़ी अमन को शानदार प्रदर्शन 35 गेंद में 60 रन एवं शानदार विकेट कीपिंग हेतु हेतु मैन औफ द मैच दिया गया । मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार पिंटू जी ने विजेता कप सम्राट एकादश को एवं उप विजेता कप प्रो किंग किक्रेट एकेडमी को प्रदान किया । विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शील्ड मेडल देकर हौसला-अफजाई किया । सम्मानित किया।

मैन ऑफ द मैच अमन
बेस्ट बैट्समैन आकाश
प्रो किंग
बेस्ट बौलर आलोक
बेस्टक्षेत्ररक्षक विवेक रंजन को दिया गया ।
अंपायर आकाश कुमार और स्कोरर राजन कुमार थे ।
आयोजकों ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि का आभार व्यक्त किया.

#Muzaffarpurnews #Cricket

RELATED POSTS

View all

view all