Muzaffarpur 2 November : LNT कॉलेज मुजफ्फरपुर में IIT पटना के आर. के. चतुर्वेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा पर व्याख्यान देकर नैतिक मूल्यों व प्रज्ञा के महत्व को बताया।
LNT College Muzaffarpur में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा पर विशेष व्याख्यान
LNT College Muzaffarpur के मल्टीपरपज हॉल में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी पटना के IKS रिसोर्स पर्सन श्री आर. के. चतुर्वेदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. एजाज अनवर ने उन्हें शॉल एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. योगेश कुमार ने किया।


अपने व्याख्यान में श्री चतुर्वेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की ऐतिहासिक एवं दार्शनिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, नैतिक मूल्यों, स्वतंत्र चिंतन एवं प्रज्ञा का विकास करना है। उन्होंने सूचना, ज्ञान और प्रज्ञा के अंतर को समझाते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में प्रासंगिकता रेखांकित की।
प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह बोले- मेरी जीत शिक्षकों की जीत, Guest Teachers के सेवा समायोजन का करेंगे प्रयास #Muzaffarpur https://t.co/lxE1I9EA3J https://t.co/noYdHpOorm
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 2, 2026
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. साक्षी वर्मा, डॉ. विपिन कुमार एवं डॉ. ज्योति कुमारी सहित अन्य शिक्षक, श्री सुलतान जी, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.