Jharkhand News
Advertisements

Dhanbad 31 January : धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल में आग लग जाने से महिला बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव कार्य जारी है. धनबाद पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 महिला 3 बच्चे और एक पुरुष के की मौत हो गई. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है पर बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है.


घंटों मशक्कत मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. अपार्टमेंट के बाकी हिस्सों के में रहने वाले डरे और सहमे हुए हैं की आग कहीं इधर न फ़ैल जाये.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है इस दुर्घटना पर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही है. तीसरे मंजिल पर आग लगने के बाद विकराल रूप में आसपास फैल गई. ज्यादातर लोगों के दम घुटने से मरने की आशंका है.
कुछ दिन पूर्व ही धनबाद के बैंक मोड़ स्तिथ हाजरा अस्पताल में हुए आगलगी में डॉक्टर समेत छह लोग मारे गए थे.

Advertisements

#dhanbadfire #jharkhandnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.