Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 January :

आज दिनांक 1 31 जनवरी 2023 को विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में ‘हमारा बिहार’ नामक शीर्षक पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में और ऑर्नेट लैब प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संजीव राय ने अपना प्रमुख वक्तव्य प्रस्तुत किया.

वक्तव्य शुरू करने से पूर्व विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ सैयद आले मुज्तबा ने उनका स्वागत किया. स्वागत के दौरान उन्होंने मुख्य वक्ता को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया. तत्पश्चात संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रवि कुमार श्रीवास्तव ने भी बुके देकर मुख्य वक्ता को सम्मानित किया.

Advertisements


अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उद्यमी बनने पर जोर दिया और छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि आगे आकर बिहार के प्रगति में योगदान करें और आर्थिक रूप से अपने प्रदेश को मजबूत करें. अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने कहा बिहारी होना गर्व की बात है. उन्होंने कहा विद्यार्थी अपने मनोबल को हमेशा ऊंचा रखें और अपना अपने अंदर नकारात्मक विचार को पनपने नहीं दें .

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जीवन में हमेशा सकारात्मक बने रहें और अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करते हुए मानवता का सेवा करें. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर एवं एस.के. वर्मा ने किया. मौके पर विभाग के शिक्षकगण, एमबीए, एमकॉम एवं शोध के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

#biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.