Muzaffarpur 14 September : सोमवार को MDDM College में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्त्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
MDDM College में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
अध्यक्षता करते हुए महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन ने राजभाषा हिंदी के महत्त्व और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भारत की आत्मा है । हिंदी को अपने आप पनपने दीजिए। हिंदी को स्वबोध से विकसित होने दीजिए। हिंदी को आवश्यकता की राह पर ले जाइए। हिंदी हमारी सांस्कृतिक भाषा है । जागरण और आजादी की भाषा है । हिंदी ने हमारी बड़ी सेवा की है । दु:ख में आँसू बनकर, सुख में हँसी बनकर और युद्ध में तलवार बनकर हिंदी ने हमारी सेवा की है। इसकी देन अमूल्य है।

सहायक प्राध्यापक डॉ. रामदुलार सहनी ने हिंदी दिवस के औचित्य पर सवाल उठाया और कहा कि हिंदी अभी तक संपूर्ण राष्ट्र की भाषा नहीं हो पायी है, यह हमारे सबसे बड़ी चुनौती है। हिंदी के विकास में सभी राज्यों का सहयोग अपेक्षित है। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंजलि कुमारी ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भारत की जान है । हिंदी भारत की बिंदी है।
स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा मोनिका कुमारी ने कहा कि हिंदी एकता की भाषा है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का ने कहा कि हिंदी भारत को एकसूत्र में बाँधती है । स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दिव्य लता ने कहा कि हिंदी भारत की सांस्कृतिक एकता को स्थापित करती है।
Muzaffarpur के लोहिया महाविद्यालय के आशुतोष कुमार ने थल सैनिक कैंप 2026 में रचा इतिहास… डीजी एनसीसी कैंप में आयोजित अंतर-निदेशालय थल सैनिक कैंप (TSC) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। https://t.co/12oIbJzgiV #ncc #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/17vw272rbQ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 14, 2026
हिंदी दिवस के अवसर पर मधु कुमारी, ज्योति कुमारी, साक्षी कुमारी, शिखा कुमारी, पल्लवी कुमारी, मोहिनी कुमारी ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये। स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दिव्य लता ने ‘रश्मिरथी’ का काव्यपाठ किया ।

मंच संचालन स्नातकोत्तर हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा चाँदनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंजलि कुमारी ने किया। मौके पर महाविद्यालय की छात्राएँ और शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.