Muzaffarpur 14 September : हिंदी दिवस के अवसर पर SKJ Law College , मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में “भारतीय न्याय व्यवस्था में हिंदी की प्रासंगिकता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
SKJ Law College में हिंदी दिवस

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. राजीव कुमार झा, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर ने अपने संबोधन में न्याय व्यवस्था में हिंदी की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में हिंदी को वह तवज्जो नहीं मिल पाती, जिसकी वह हकदार है। आम लोगों तक न्याय को सहज और सरल भाषा में पहुंचाने के लिए न्यायिक क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। भाषा और न्याय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया को समझने में अधिक सुविधा होगी।


इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रो. जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, डॉ. एस. पी. चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, एवं प्रो. आर. ए. सहाय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने न्यायिक एवं विधिक शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यार्थियों ने भी हिंदी के महत्व एवं न्याय व्यवस्था में इसके प्रयोग से संबंधित विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न प्रस्तुत किए।
B.R.A. Bihar University के सीनेट सभागार में ‘प्रबुद्ध भारतम्’ का भव्य लोकार्पण https://t.co/MLzsZwmQEu #Muzaffarpur@brabu_ac_in@DineshCRai@dr_rajbhushan pic.twitter.com/pC8aOSRIwu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 13, 2026
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक गतिविधि सेल के संयोजक प्रो. बी. एम. दीक्षित, महाविद्यालय के प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अर्चना अनुपम, अंकेश सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.