Muzaffarpur 14 September : RDS College के एनसीसी कैडेट अंकित कुमार ने प्रतिष्ठित थल सैनिक कैंप (TSC) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया।
RDS College के एनसीसी कैडेट अंकित कुमार
यह कैंप 31 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक डीजी एनसीसी, दिल्ली कैंटोनमेंट में आयोजित किया गया।


कैंप के दौरान कैडेट अंकित कुमार ने सर्विस रिटन टेस्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सराहनीय योगदान के लिए उन्हें ADG Commendation से भी सम्मानित किया गया।
RDS College के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने कैडेट अंकित कुमार की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंकित कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन कॉलेज और एनसीसी इकाई के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता अन्य कैडेटों को भी अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
MDDM College में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्त्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. https://t.co/2nYvii71A4 #Muzaffarpur #hindidiwas @brabu_ac_in pic.twitter.com/iNAjnm2Yc6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 14, 2026
अंकित कुमार की इस उपलब्धि पर आरडीएस कॉलेज परिवार एवं ANO डॉ. जॉयदीप घोष,एनसीसी इकाई ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि कॉलेज के अन्य एनसीसी कैडेटों के लिए भी प्रेरणादायक है।
आरडीएस कॉलेज एनसीसी अपने कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.