www.goltoo.in

SKJ Law College में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध एवं क्वीज़ प्रतियोगिता

January 12, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-12T183855.3611

Muzaffarpur 12 January : SKJ Law College मुजफ्फरपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में एन. एस. एस. इकाई और सेमिनार सेल के तत्वाधान में निबंध एवं क्वीज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l

SKJ Law College स्वामी विवेकानंद जयंती

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार और प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी के द्वारा किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के एन. एस.एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी, सेमिनार सेल के संयोजक प्रो. धनंजय पाण्डेय,प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रो. पंकज कुमार,प्रो. आर. ए. सहाय, डॉ. रवि रंजन राय, प्रो. आशुतोष कुमार इत्यादि उपस्थित थे l

SKJ Law College में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध एवं क्वीज़ प्रतियोगिता
SKJ Law College में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध एवं क्वीज़ प्रतियोगिता

निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी क्लासेज से 60 से अधिक और क्विज प्रतियोगिता में भी 40 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे l
निबंध प्रतियोगिता में चार टॉपिक दिए गए थे जिसमें से किसी एक टॉपिक पर 800 से 1200 शब्दों में निबंध लिखना था, जो निम्नलिखित था :-
1.विवेकानंद का सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर प्रभाव
2.आधुनिक भारत को आकार देने में स्वामी विवेकानंद कि भूमिका
3.युवा शक्ति:राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका
4.आज के युवाओं के सामने चुनौतियाँ और अवसर

SKJ Law College में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध एवं क्वीज़ प्रतियोगिता
SKJ Law College में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध एवं क्वीज़ प्रतियोगिता

क्विज प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद के धार्मिक और सामाजिक दर्शन से सम्बंधित तथ्यों पर प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत सभी वर्गो के विद्यार्थियों को ग्रुप में विभाजित कर क्विज कराया गया l

इन दोनों कार्यक्रमों में महती भूमिका निभाने वाले,महाविद्यालय के शिक्षकों में प्रो. ए. के. पाण्डेय, प्रो. रजनीश कुमार, प्रो. अभिषेक आनंद, प्रो. आदर्श नमन, प्रो. प्रभास रंजन, प्रो. मधु कुमारी, प्रो. दीक्षा शशि, प्रो. रूपा झा, डॉ. अर्चना अनुपम इत्यादि थे l जिनके द्वारा दोनों प्रतियोगिता को पारदर्शी और सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया l

RELATED POSTS

View all

view all