Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 February : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur District Cricket League जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में गायत्री क्रिकेट क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur District Cricket League

जिला क्रिकेट लीग में गायत्री क्रिकेट क्लब की एक और जीत।

सुस्ता क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

Advertisements

गायत्री क्रिकेट क्लब के रंजन हुए मैन ऑफ द मैच

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में गायत्री क्रिकेट क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 24 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमंत ने 19 नीतीश ने 19 एवं नीरज ने 17 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur District Cricket League
Muzaffarpur District Cricket League

गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रंजन ने शानदार गेंदबाजी कर चार विकेट झटके वहीं अंकित को तीन अभिषेक को दो एवं विशाल को एक विकेट लेने में सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 93 रन बना लिए। गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमन ने नाबाद 53 एवं पंकज यादव ने नाबाद13 एवं नवीन ने 11 रन बनाए ।गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच गायत्री क्रिकेट क्लब के रंजन को दिया गया ।

इस मैच के अंपायर विकास कुमार एवं निराला थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य कुमार मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.