Muzaffarpur News
Advertisements
LS College's first women's hostel "Dr Mridula Sinha Women's Hostel" ready

Muzaffarpur 26 Novembeer : एल एस कॉलेज का पहला महिला छात्रावास “डॉ मृदुला सिन्हा महिला छात्रावास”बनकर तैयार हो गया है,जिसका उद्घाटन माननीय सांसद, राज्यसभा श्री अखिलेश प्रसाद सिंह आज (27.11.2022) करेंगे।

ऐतिहासिक एलएस कॉलेज का यह पहला गर्ल्स हॉस्टल


प्राचार्य डॉ ओपी राय ने प्रेस को सूचना देते हुए कहा कि ऐतिहासिक एलएस कॉलेज का यह पहला गर्ल्स हॉस्टल होगा। जिसमें 40 अत्याधुनिक कमरे होंगे। ग्रुप स्टडी एवं संगोष्ठी के लिए एक अत्याधुनिक सभागार होगा। लिखित परीक्षा के माध्यम से हॉस्टल के लिए छात्राओं का चयन किया जाएगा।


कल्चरल प्रोग्राम, स्पोर्ट्स, ध्यान- साधना, मोटिवेशनल एवं व्यक्तित्व विकास के क्लासेस की भी व्यवस्था होगी। प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी प्रेस बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र, समाजसेवियों, प्राचार्यगण एवं संस्कृतिकर्मियों को आने की अपील भी किया है।

Advertisements


मौके पर डॉ टी के डे, प्रो सुरेंद्र राय, डॉ ललित किशोर, डॉ नवीन कुमार, श्री गुरु कश्यप, श्री महेंद्र प्रसाद, संजय कुमार वर्मा, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, अवध नरेश सिंह उपस्थित थे।

#lscollege #muzaffarpur #mridulasinha #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.