Muzaffarpur News
Advertisements
Veda recitation, havan-worship and yagya took place in Arya Samaj Aamgola

आर्य समाज आमगोला में हुआ वेद पाठ, हवन-पूजन एवं यज्ञ

Muzaffarpur 27 November : आज दिनांक 27-11-22 को स्थानीय पड़ाव पोखर रोड स्थित आर्य समाज के प्रांगण में साप्ताहिक हवन-पूजन, यज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया I जिसमें आर्य समाज, आर्य कुमार सभा एवं आर्य कुमार विद्या मंदिर विद्यालय के सभी पदाधिकारी, शिक्षक, मोहल्ले वासी एवं बच्चों ने संयुक्त रूप से हवन किया और आर्य समाज के कार्यों का श्रवण किया I


सभा के सदस्यों के बीच बैठक में विद्यालय के विकास संबंधी, शिक्षा, खेलकूद, परिसर की सुरक्षा को लेकर निर्माण कार्य पर विशेष चर्चा हुई I इस अवसर पर सुमित कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, राजीव कुमार, ओंकार सहाय, प्रेम कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, प्रेम कुमार वर्मा, अनिला आर्य – वेद प्रचारक, धर्मशीला माता, नीतू कुमारी, श्वेता कुमारी, कुमार आदित्य, अमित कुमार, अजित कुमार गौर आदि मौजूद थे I सभा का समापन शांति पाठ के साथ किया गया I समस्त जानकारी प्रधानाध्यापक सह उप प्रधान राजेश कुमार ने दी I

#muzaffarpur #aryasamaj #news

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.